विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी में एडमिशन का मौका, 10 सितंबर तक करें आवेदन

By Gaurav JhaEdited By: Nishant Bharti
Updated: Tue, 01 Sep 2026 09:33 AM (GMT+05:30)

रांची विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों और महाविद्यालयों में पीएचडी शोध के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी 1 से ...और पढ़ें

रांची यूनिवर्सिटी

रांची यूनिवर्सिटी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। रांची विश्वविद्यालय ने विभिन्न विश्वविद्यालय विभागों एवं महाविद्यालयों में पीएचडी शोध में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगी।विश्वविद्यालय के मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं अन्य विषयों में उपलब्ध सीटों पर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 

पात्रता के तहत स्नातकोत्तर डिग्री में सामान्यतः न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। चार वर्षीय स्नातक (आनर्स/आनर्स विथ रिसर्च) के आधार पर पीएचडी में प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी जाएगी। 

नियमों के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी

यूजीसी/सीएसआइआर-नेट, गेट एवं अन्य समकक्ष परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग के बाद साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। नेट/जेआरएफ सहित विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को विज्ञापन में निर्धारित नियमों के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी। 

आवेदन की हार्ड कापी संबंधित विभाग में जमा करनी होगी तथा आवेदन एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्कैन का डायरेक्टर रिसर्च के नाम मेल पर भेजना अनिवार्य है। रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय में आवेदन जमा नहीं किया जाएगा। 

विषयवार रिक्तियों, पात्रता, आवेदन पत्र, चयन प्रक्रिया एवं निर्धारित तिथियों की जानकारी रांची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पिछले 3 सालों की खरीद और निर्माण कार्यों की होगी जांच