Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBI की बड़ी कार्रवाई: रेलवे पुलिस का राउरकेला थाना प्रभारी गिरफ्तार, अवैध वेंडर से रिश्वतखोरी का मामला 

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 11:19 PM (IST)

    सीबीआई ने चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    राउरकेला आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार सीबीआई के शिकंजे में, दलाल 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

     राउरकेला आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार सीबीआई के शिकंजे में, दलाल 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    HighLights

    1. CBI ने राउरकेला आरपीएफ थाना प्रभारी को पकड़ा।

    2. अवैध वेंडर से 12 हजार रिश्वत लेते बिचौलिया गिरफ्तार।

    3. चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई हुई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार को हिरासत में ले लिया है।

    इससे पहले सीबीआई की टीम ने थाना प्रभारी के कथित करीबी और बिचौलिए अजय मिश्रा को एक अवैध वेंडर से 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

    सूत्रों के अनुसार, कमलेश समादार के खिलाफ पिछले करीब पांच महीनों से सीबीआई को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद सीबीआई ने मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज की और थाना प्रभारी के खिलाफ वारंट जारी किया गया।

    हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद गिरफ्तार

    बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम जब कमलेश समादार के आवास पर पहुंची तो वहां काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। परिवार के कुछ सदस्यों ने टीम के प्रवेश का विरोध किया, जिससे कार्रवाई में बाधा उत्पन्न हुई।

    हालांकि, सीबीआई अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घर के भीतर प्रवेश किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कमलेश समादार को हिरासत में ले लिया।

    इस कार्रवाई के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारीयों में और रेलवे सुरक्षा बल में हड़कंप मच गया है। सीबीआई अब रिश्वतखोरी के इस पूरे नेटवर्क, अवैध वेंडरों से वसूली और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- झारखंड में बस का सफर होगा महंगा: चाईबासा से प्रमुख शहरों का किराया 20 रुपये बढ़ा, नई रेट लिस्ट जारी