विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर:हावड़ा और संतरागाछी की 8 ट्रेनें अब शालीमार से चलेंगी, देखें पूरी सूची

Updated: Tue, 18 Aug 2026 08:15 PM (GMT+05:30)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने हावड़ा और संतरागाछी से चलने वाली 8 ट्रेनों के टर्मिनल शालीमार में बदल दिए हैं। यह बदलाव रेल संचालन को सुगम बनाने और व्यस्त स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए किया गया है।

हावड़ा और संतरागाछी से चलने वाली 08 एक्सप्रेस ट्रेनों को नए टर्मिनल स्टेशन शालीमार पर स्थानांतरित करने की मंजूरी मिली है।

हावड़ा और संतरागाछी से चलने वाली 08 एक्सप्रेस ट्रेनों को नए टर्मिनल स्टेशन शालीमार पर स्थानांतरित करने की मंजूरी मिली है।

HighLights

  1. 8 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के टर्मिनल बदले गए।

  2. हावड़ा, संतरागाछी से अब शालीमार से चलेंगी।

  3. परिचालन क्षमता और समयबद्धता में सुधार होगा।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने रेल संचालन को अधिक सुगम बनाने और प्रमुख स्टेशनों पर टर्मिनल क्षमता का बेहतर प्रबंधन करने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है। 
 
हावड़ा और संतरागाछी स्टेशनों से चलने वाली 8 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रारंभिक टर्मिनल को बदलकर अब नए टर्मिनल स्टेशन शालीमार में स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी गई है। 
 
इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर नई समय-सारणी (Time Table) घोषित कर दी है।


इसके अतिरिक्त, रेलवे ने ट्रेन नंबर 12884 पुरुलिया-हावड़ा रूपासी बांग्ला एक्सप्रेस के टर्मिनल में भी बदलाव किया है। 25 अक्टूबर से यह ट्रेन हावड़ा के बजाय संतरागाछी तक ही जाएगी और रात 09:00 बजे संतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी।

इन तिथियों से नए टर्मिनल (शालीमार) से चलेंगी ये ट्रेनें:

  •     शालीमार - अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस (18009): 30 अक्टूबर से यह ट्रेन हावड़ा की जगह शालीमार स्टेशन से दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान करेगी।
  •     अजमेर - शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस (18010): 01 नवंबर से यह ट्रेन शालीमार स्टेशन पर दोपहर 03:00 बजे पहुंचेगी।
  •     शालीमार - मंगलुरु सेंट्रल विवेक एक्सप्रेस (22851): 29 अक्टूबर से संतरागाछी के बजाय शालीमार से दोपहर 02:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  •     मंगलुरु सेंट्रल - शालीमार विवेक एक्सप्रेस (22852): 31 अक्टूबर से यह ट्रेन शाम 05:30 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी।
  •     शालीमार - मैसूर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22817): 30 अक्टूबर से संतरागाछी की जगह शालीमार से शाम 04:10 बजे खुलेगी।
  •     मैसूर - शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22818): 01 नवंबर से यह ट्रेन सुबह 10:40 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी।
  •     शालीमार - पुदुच्चेरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12867): 25 अक्टूबर से यह ट्रेन हावड़ा के स्थान पर शालीमार स्टेशन से रात 11:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  •     पुदुच्चेरी - शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12868): 28 अक्टूबर से यह ट्रेन रात 11:15 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी।


संचालन क्षमता और समयबद्धता में होगा सुधार

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हावड़ा और संतरागाछी जैसे व्यस्त स्टेशनों पर ट्रेनों की अत्यधिक आवाजाही के कारण अक्सर ट्रेनों के लेट-लतीफ होने की संभावना बनी रहती थी। 
 
शालीमार स्टेशन को नए टर्मिनल के रूप में विकसित कर इन ट्रेनों को वहां स्थानांतरित करने से रेलवे के परिचालन दबाव में कमी आएगी, जिससे ट्रेनों की समयबद्धता (Punctuality) और यात्री सुविधाओं में काफी सुधार होगा।