नंगे पैर चलने से फट गई हैं एड़ियां? अपनाएं ये असरदार देसी नुस्खे, 1 हफ्ते में भर जाएंगी दरारें
रूखी और फटी एड़ियों को हफ्ते भर में ठीक कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे।

फटी एड़ियों के लिए घरेलू नुस्खे (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एड़ियां सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही नहीं फटती, बल्कि गर्मी में गंदे फर्श पर हमेशा नंगे पैर रहने, रूखी त्वचा और कई बार खुली चप्पलों की वजह से भी ऐसा हो सकता है। अगर आप अपने पैरों की बिगड़ती खूबसूरती के साथ दर्द और जलन जैसी समस्या से परेशान हैं तो ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जो फटी एड़ियों से राहत दिला सकते हैं।
फटी एड़ियों के लिए घरेलू नुस्खे
वैसे तो फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए मार्केट में कई क्रीम मिल जाएंगी पर इन्हें घर पर ही ककुह घरेलू नुस्खे आजामकर ठीक किया जा सकता है:
ग्लिसरीन और गुलाब जल
2 चम्मच ग्लिसरीन
1 चम्मच गुलाब जल
कैसे करें इस्तेमाल?
एक कटोरी में ग्लिसरीन और गुलाब जल मिक्स कर लें। इस मिश्रण को रात में सोते समय फटी एड़ियों पर अप्लाई करना है। सबसे पहले पैरों को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें। इसके बाद मिश्रण लगाकर पैरों को सूती कपड़े से कवर कर लें या फिर सूती कपड़े की सॉक्स पहन लें।
चावल और सेब का सिरका
2-3 चम्मच चावल का आटा
3-4 बूंद सेब का सिरका
1 छोटा चम्मच नारियल तेल
कैसे करें इस्तेमाल?
एक कटोरी में 2-3 चम्मच चावल का आटा, 3-4 बूंद सेब का सिरका और 1 छोटा चम्मच नारियल तेल मिक्स कर पेस्ट बनाएं। फिर पैरों को पहले गुनगुने पानी में रखकर नरम बना लें। अब एड़ियों को अच्छे से साफ कर इस पेस्ट को अप्लाई करें। इसे 1 घंटे लगाने के बाद सादे पानी से धो लेना है।
नारियल तेल
1 चम्मच वैसलीन
1 चम्मच नारियल तेल
कैसे करें इस्तेमाल?
एक कटोरी में वैसलीन और नारियल तेल को मिला लें। इसके बाद रात में सोने से पहले पैरों को अच्छे से धोकर प्यूमिक स्टोन से डेड स्किन हटा लें। फिर वैसलीन और नारियल के मिश्रण को फटी एड़ियों पर अप्लाई कर कवर के लें।
मोम और सरसों तेल
3-4 चम्मच सरसों तेल
2 बड़े चम्मच मोम
कैसे करें इस्तेमाल?
एक बर्तन को गैस पर रखकर उसमें सरसों का तेल डालें। जब तेल गर्म होने लगे तो उसमें 2 बड़े चम्मच मोम डालकर पिघल जाने दें। अब मिश्रण ठंडा होने के लिए रख दें और तब तक पैरों को अच्छे से धो लें। रात में सोने से पहले मिश्रण को फटी एड़ियों पर लगाएं और सॉक्स पहनकर कवर करें। आप पाएंगे कि कुछ समय तक इसके इस्तेमाल से एड़ियां रिकवर होने लगी हैं।
यह भी पढ़ें- बालों को नुकसान पहुंचा रहे हैं आपके महंगे शैंपू! रसोई में रखी मेथी-शिकाकाई से घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध हर्बल शैंपू
यह भी पढ़ें- रोजमेरी या भृंगराज... पुरुषों के झड़ते बालों के लिए कौन-सा तेल है सबसे असरदार? हेयर फॉल की समस्या होगी दूर
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
