तेज धूप से चेहरा और हाथ-पैर हो गए हैं काले? सन टैन हटाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय
गर्मियों में तेज धूप से होने वाले सन टैन को हटाने के लिए कई घरेलू उपाय असरदार हैं।

कैसे दूर करें सन टैन? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में तेज धूप और यूवी किरणों के कारण त्वचा पर सन टैन होना एक आम समस्या बन जाती है। लंबे समय तक धूप में रहने से स्किन की ऊपरी परत डार्क हो जाती है, जिससे चेहरा और हाथ-पैर बेजान और असमान रंग के दिखने लगते हैं।
अगर समय रहते सही देखभाल की जाए तो सन टैन को आसानी से कम किया जा सकता है। कुछ घरेलू और नेचुरल उपाय त्वचा को फिर से साफ, ग्लोइंग और फ्रेश बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं सन टैन हटाने के कुछ बेहद आसान टिप्स के बारे में।
कैसे दूर करें सनटैन?
- नींबू और शहद का इस्तेमाल करें- नींबू में मौजूद नेचुरल ब्लीचिंग गुण स्किन के टैन को हल्का करते हैं, जबकि शहद स्किन को मॉइश्चराइज करता है। एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर टैन वाली जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से वॉश करें।
- दही और बेसन का फेस पैक लगाएं- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करता है और बेसन स्किन की गंदगी को साफ करता है। एक चम्मच बेसन में दो चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे या टैन वाली जगह लगाएं।
- एलोवेरा जेल से मसाज करें- एलोवेरा स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ डैमेज स्किन को रिपेयर करने में भी मदद करता है। इसलिए रोज रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल से चेहरे और हाथ-पैरों की हल्की मसाज करें।
- टमाटर का रस लगाएं- टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं जो सन टैन को कम करने में मदद करते हैं। टमाटर का रस निकालकर टैन वाली जगह पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद वॉश करें।
- खीरे और गुलाबजल का कॉम्बिनेशन- खीरा स्किन को ठंडक देता है और गुलाबजल स्किन को फ्रेश बनाता है। खीरे का रस और गुलाब जल बराबर मात्रा में मिलाकर कॉटन से टैन वाली जगह पर लगाएं। यह त्वचा को हाइड्रेट कर सनबर्न व टैनिंग को कम करता है।
- सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल करें- सन टैन से बचने और उसे दोबारा होने से रोकने के लिए सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है।घर से बाहर निकलने से 20 मिनट पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाएं। हर 2-3 घंटे में इसे दोबारा लगाना भी जरूरी है, खासकर अगर आप ज्यादा देर धूप में रहते हैं।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में धूप और पसीने से चेहरा हो गया है डल? एक चम्मच चीनी से घर पर बनाएं ये स्क्रब, लौट आएगा ग्लो
यह भी पढ़ें- लैपटॉप-फोन की ब्लू लाइट छीन रही है चेहरे का ग्लो! इन 6 आसान उपायों से रोकें उम्र से पहले बूढ़ी होती त्वचा
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
