30 के बाद भी फीकी नहीं पड़ेगी चेहरे की चमक, 7 एंटी-एजिंग ऑयल्स को बनाएं स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा
बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की नमी और चमक कम होने लगती है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स ज्यादा विजिबल हो जाती हैं।

सॉफ्ट और स्मूद स्किन के लिए यूज करें ये फेशियल ऑयल्स (Image Source: AI-Generated)
HighLights
नारियल तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है
बादाम तेल विटामिन ई से भरपूर, त्वचा को मुलायम बनाता है
रोजहिप ऑयल कोशिकाओं की मरम्मत कर त्वचा को टाइट करता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की चमक और नमी का कम होना एक आम बात है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, स्किन पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स, रूखापन और ढीलापन नजर आने लगता है। हालांकि, घबराइए नहीं। अगर सही देखभाल की जाए, तो आप लंबे समय तक अपनी त्वचा को सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रख सकते हैं। इसका सबसे बेहतरीन और नैचुरल तरीका है- एंटी-एजिंग ऑयल्स का इस्तेमाल।
जी हां, ये खास ऑयल्स स्किन को गहराई से पोषण देते हैं, कोलेजन को बढ़ाने में मदद करते हैं और बढ़ती उम्र के संकेतों को कम करते हैं। इसके अलावा, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये तेल त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। अगर आप भी अपनी स्किन को नेचुरली जवां और चमकदार रखना चाहते हैं, तो इन 7 बेहतरीन एंटी-एजिंग ऑयल्स को अपने स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं।
1. नारियल का तेल
त्वचा के लिए नारियल का तेल किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा न सिर्फ सॉफ्ट और स्मूद बनती है, बल्कि यह फाइन लाइन्स को कम करने में भी बेहद असरदार है।
2. बादाम का तेल
विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल स्किन को बेहतरीन पोषण देता है। अगर आप इसे नियमित रूप से चेहरे पर लगाते हैं, तो यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोककर त्वचा को मुलायम, हेल्दी और चमकदार बना देता है।
3. जैतून का तेल
जैतून का तेल विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है। यह स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है और चेहरे से झुर्रियों को कम करने में बहुत सहायक है।
4. रोजहिप ऑयल
जब बात एंटी-एजिंग की आती है, तो रोजहिप ऑयल को बेहद प्रभावी माना जाता है। इसमें विटामिन ए और सी मौजूद होते हैं। ये विटामिन्स आपकी त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करने और स्किन को टाइट बनाए रखने में काफी मदद करते हैं।
5. आर्गन ऑयल
क्या आप जानते हैं कि आर्गन ऑयल को स्किनकेयर की दुनिया में "लिक्विड गोल्ड" भी कहा जाता है? फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर यह तेल आपकी स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में जादुई असर दिखाता है।
6. जोजोबा ऑयल
जोजोबा ऑयल की सबसे खास बात यह है कि इसकी बनावट हमारी त्वचा के नेचुरल ऑयल से काफी मिलती-जुलती है। इसी वजह से यह स्किन में बहुत आसानी से अवशोषित हो जाता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ स्किन के पोर्स को बैलेंस करता है और झुर्रियां घटाने में मदद करता है।
7. एवोकाडो ऑयल
एवोकाडो ऑयल में कई सारे पोषक तत्वों के साथ-साथ विटामिन ए, डी और ई पाया जाता है। यह तेल स्किन के रूखेपन को दूर करके उसे गहराई से पोषण देता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा हमेशा सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- स्किन पर सूट नहीं करते बाजार के प्रोडक्ट्स? तो आजमाएं हर स्किन टाइप के लिए सेफ ये देसी क्लेंजर
यह भी पढ़ें- स्किन की देखभाल के लिए समय नहीं मिलता? आपके लिए बेस्ट है ये 10-मिनट का रूटीन, बढ़ जाएगी चेहरे पर चमक
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
