विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Raksha Bandhan पर हाथों की रौनक दोगुनी कर देंगे ये 10 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स, हर लुक लगेगा खास

Updated: Fri, 28 Aug 2026 08:41 AM (IST)

हर साल रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हाथों पर मेहंदी रचाने की भी परंपरा है। ...और पढ़ें

Raksha Bandhan Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर ट्राई करें ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स (Image Source: AI-Generated)

Raksha Bandhan Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर ट्राई करें ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है

  2. इस खास मौके पर हर बहन खूबसूरत दिखना चाहती है

  3. मेहंदी न हो, तो त्योहार का मजा अधूरा-सा लगता है

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व भाई के के अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान महिलाएं अपने लुक का भी खासा ध्यान रखती हैं। साथ ही इन दिन अपने हाथों पर मेहंदी भी रचाती हैं।

ऐसे में अगर आप भी त्योहार के इस दिन कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे शानदार मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती को 10 गुना तक बढ़ा देंगे।

सदाबहार अरेबिक मेहंदी

Arabic Mehndi

(Image Source: AI-Generated)

अगर आपके पास समय कम है, लेकिन एक स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो अरेबिक मेहंदी से बेहतर कुछ नहीं है। इसमें फूल, पत्तियां और बेल वाले डिजाइन होते हैं जो उंगलियों से शुरू होकर कलाई तक जाते हैं। सबसे जरूरी बात कि यह लगाने में बहुत आसान होती है, जल्दी सूख जाती है और इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ जंचती भी बहुत है।

ट्रेंडी मंडला आर्ट

Mandala Art Design

(Image Source: AI-Generated)

आजकल मंडला आर्ट मेहंदी का बहुत क्रेज है। इसमें हथेली के बिल्कुल बीच में एक खूबसूरत गोल डिजाइन बनाया जाता है और सभी उंगलियों के पोरों को मेहंदी से भर दिया जाता है। यह डिजाइन बहुत ही सोबर, क्लासिक और अट्रैक्टिव लगता है। अगर आपको हाथों में बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो यह आपके लिए परफेक्ट है।

राखी स्पेशल मोटिफ

Rakhi Special Motif

(Image Source: AI-Generated)

चूंकि यह मौका रक्षाबंधन का है, तो क्यों न मेहंदी भी उसी थीम पर हो? जी हां, आप अपनी हथेली पर एक प्यारी-सी राखी का डिजाइन बनवा सकती हैं या फिर 'भाई-बहन' की झलक दिखाने वाला कोई पोर्ट्रेट बनवा सकती हैं। यह डिजाइन आपके भाई को बहुत स्पेशल फील कराएगा और आपकी मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब लाइक्स बटोरेंगी।

ट्रेडिशनल फुल-हैंड मेहंदी

Traditional Full-Hand Mehndi

(Image Source: AI-Generated)

जब तक पूरे हाथ भरकर मेहंदी न लगे, तब तक कुछ महिलाओं को त्योहार वाली फीलिंग ही नहीं आती। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आप राजस्थानी या मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें मोर, कलश और बारीक जाल वाले डिजाइन शामिल होते हैं। खास बात है कि एथनिक सूट या लहंगे के साथ भरे हुए हाथों वाली मेहंदी सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती है।

जूलरी स्टाइल मेहंदी

Jewellery Style Mehndi

(Image Source: AI-Generated)

आजकल महिलाओं के बीच जूलरी डिजाइन वाली मेहंदी का जबरदस्त क्रेज है। इसमें मेहंदी की कीप से ही कलाई पर खूबसूरत ब्रेसलेट, उंगलियों पर अंगूठी और हथेलियों के पीछे 'हाथफूल' जैसी आकृतियां बनाई जाती हैं। यह आपके हाथों को इतना रॉयल और खूबसूरत लुक देती है कि इसे लगाने के बाद आपको अलग से कोई अंगूठी या चूड़ियां पहनने की जरूरत ही महसूस नहीं होगी। यह डिजाइन वेस्टर्न और इंडियन, दोनों ड्रेसेस के साथ परफेक्ट लगता है।

स्टाइलिश फिंगर और बैक-हैंड जाली

Finger and Back Hand Jaali Design

(Image Source: AI-Generated)

अगर आप ऑफिस या कॉलेज के काम में बिजी हैं और हथेली पर मेहंदी नहीं लगाना चाहतीं, तो यह आपके लिए बेस्ट है। इसमें हथेली को खाली छोड़कर सिर्फ उंगलियों पर बारीक डिजाइन और हाथ के पीछे गुलाब के फूलों वाली जाली बनाई जाती है। यह आज के जमाने का मिनिमलिस्ट लुक है। यह बहुत जल्दी लग जाती है और हाथों को गंदा या बहुत ज्यादा भरा हुआ नहीं दिखाती। जो लड़कियां एकदम मॉडर्न और स्मार्ट लुक चाहती हैं, उनके लिए यह डिजाइन पहली पसंद है।

यह भी पढ़ें- संदूक में रखी पुरानी बनारसी साड़ी से रक्षाबंधन पर बनाएं भाई-बहन के ट्विनिंग आउटफिट, हर कोई पूछेगा दर्जी का पता

यह भी पढ़ें- अलमारी में रखे पुराने कपड़ों से बनाएं नया Rakhi Look, कृतिका कामरा ने बताए आसान टिप्स