विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या है पश्चिमी अफ्रीका का पारंपरिक लिबास 'बुबू'? फैशन और संस्कृति, दोनों से जुड़ा है ये खास आउटफिट

Published: Tue, 27 Oct 2026 12:07 PM (IST)

पश्चिम अफ्रीका का पारंपरिक परिधान 'बुबू' वहां की संस्कृति और फैशन का अहम हिस्सा है।

पश्चिमी अफ्रीका का खास पारंपरिक पोशाक है बुबू (Picture Courtesy: Freepik)

पश्चिमी अफ्रीका का खास पारंपरिक पोशाक है बुबू (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर क्षेत्र की अपनी एक खास संस्कृति और परंपराएं होती हैं। ऐसे ही पश्चिमी अफ्रीका की संस्कृति की झलक को आप वहां के पहनावे में देख सकते हैं। वहां का मशहूर और ऐतिहासिक परिधान बुबू, अफ्रीकी संस्कृति का अहम हिस्सा है। 

ये परिधान फैशन से कहीं बढ़कर महत्व रखता है। आइए जानें इस खूबसूरत पारंपरिक लिबास में ऐसा क्या खास है और पश्चिमी अफ्रीका का संस्कृति में इसका क्या महत्व है। 

कहां और कैसे पहना जाता है बुबू?

बुबू पश्चिमी अफ्रीका का पारंपरिक परिधान है। इसे खासतौर से सेनेगल, माली, गिनी और उसके आसपास के इलाकों में खूब पसंद किया जाता है। खास बात ये है कि इसे पुरुष और महिलाएं दोनों ही अपने-अपने अलग-अलग तरीकों से पहनते हैं। 

पुराने समय में इस लिबास को बहुत ही साधारण रूप में पहनने की परंपरा थी, लेकिन समय के साथ इसे पहनने के तरीके में काफी बदलावन देखने को मिले हैं। 

पश्चिमी अफ्रीका की संस्कृति से जुड़ा महत्व

समय के साथ इस परिधान में काफी बदलाव आया और शादी, धार्मिक उत्सवों, पारिवारिक समारोहों और खास सामाजिक अवसरों पर इसे खासतौर से पहना जाने लगा। ये एक ऐतिहासिक परिधान होने के साथ-साथ पश्चिमी अफ्रीका की संस्कृति से जुड़ा परिधान है। 

ये वहां की शिल्पकला और लोगों की समाज में प्रतिष्ठा से गहराई से जुड़ा हुआ है। इसकी अलग-अलग शैलियों स्थानीय परंपराओं, व्यापार और समय के साथ आगे बढ़ी हैं। 

क्या है इस परिधान की खास विशेषताएं

बुबू एक लंबा, ढीला और आमतौर पर चौड़े आकार का चोगे जैसा आउटफिट होता है। इसे बनाने के लिए सूती कपड़े, हाथे से बुने हुए कपड़े या फिर कढ़ाई वाले खास कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए सफेल, नीले, हरे, गोल्डन और दूसरे चमकीले रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, इसके गले और छाली के हिस्से पर बहुत खूबसूरत कढ़ाई की जाती है।  

बुबू को पहनने का तरीका पुरुषों और महिलाओं में अलग होता है। पुरुष जो भव्य रूप वाला बुबू पहनते हैं, उसे ग्रैंड बुबू कहा जाता है। इसके साथ आमतौर पर ढीली पैंट और पारंपरिक टोपी पहनने का चलन है। वहीं, महिलाओं के बुबू खूबसूरत रंगों और सजावटी कपड़ों से बने होचे हैं। इसके साथ सिर पर बांधा जाने वाला मैचिंग कपड़ा पहना जा सकता है।