Move to Jagran APP

इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार World Sickle Cell Day, ऐसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत

हर साल 19 जून को World Sickle Cell Day मनाया जाता है। सिकल सेल जेनेटिक बीमारी होती है जिसमें व्यक्ति के शरीर में रेड ब्लड सेल की कमी होती है। इस बीमारी को सिकल सेल एनीमिया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में सिकल सेल डिसऑर्डर के प्रति जागरूकता फैलाना है।

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Published: Wed, 19 Jun 2024 08:25 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2024 08:25 AM (IST)
विश्व सिकल सेल दिवस इतिहास व महत्व (Pic credit- freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 19 जून को World Sickle Cell Day मनाया जाता है। सिकल सेल एक जेनेटिक बीमारी है, जो माता-पिता से बच्चों में ट्रांसफर होती है। इसमें रेड ब्लड सेल्स में ऑक्‍सीजन की कमी हो जाती है और सेल का आकार गोल नहीं बनता है। जिसकी वजह से यह सेल आधे चांद या फिर हंसिए की तरह नजर आता है। इसलिए इसे सिकल (हंसिया) सेल कहते हैं। जिसके चलते बच्‍चे की ग्रोथ पर असर पड़ता है। सिकल सेल बीमारी से प्रभावित बच्चे की ग्रोथ सही तरीके से नहीं होती। साथ ही दूसरे बच्चों की तुलना में उसकी इम्युनिटी भी कमजोर होती है।समय पर इस बीमारी का इलाज न कराया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकती है। इन्हीं सबके बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है। भारत में यह बीमारी खासतौर से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिमी ओडिशा और उत्तरी तमिलनाडु में ज्यादा देखने को मिलती है।

विश्व सिकल सेल दिवस का इतिहास

इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से 22 दिसंबर 2008 को संयुक्त राष्ट्र की महासभा में 19 जून को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस (World Sickle Cell Awareness Day) के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया था। जिसके बाद से हर साल इस दिन को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। पहली बार सिकल सेल जागरूकता दिवस 19 जून 2009 को आयोजित किया गया था। ग्लोबल अलायंस ऑफ सिकल सेल डिजीज आर्गेनाईजेशन की स्थापना 10 जनवरी, 2020 को एम्स्टर्डम, नीदरलैंड में की गई थी।

ये भी पढ़ेंः- शरीर के विभिन्न हिस्सों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं RBC और WBC, विस्तार से जानें क्या है इनके बीच अंतर

विश्व सिकल सेल दिवस 2024 की थीम

विश्व सिकल सेल दिवस को हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल विश्व सिकल सेल दिवस की थीम है- 'Hope Through Progress: Advancing Sickle Cell Care Globally'

साल 2023 में इसकी थीम थी-  'वैश्विक सिकल सेल समुदायों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण, नवजात शिशुओं की जांच को औपचारिक बनाना और अपनी सिकल सेल रोग स्थिति को जानना'।

साल 2022 में इस दिन को ‘शाइन द लाइट ऑन सिकल सेल’ थीम के साथ मनाया गया था।

ये भी पढ़ेंः- World Sickle Cell Day 2024: क्या है सिकल सेल बीमारी, जानें इसके लक्षण, बचाव और उपचार के तरीके 


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.