क्या आपको भी फीके लगते हैं ओट्स? इन 4 हैक्स से अपने हेल्दी नाश्ते को बनाएं लाजवाब और टेस्टी
ओटमील बनाने के दौरान अपनाए जाने वाले छोटे-छोटे ट्रिक्स इसे हेल्दी के साथ-साथ टेस्टी भी बना सकते हैं। ...और पढ़ें

अपने ओटमील को बनाएं और भी स्वादिष्ट और सेहतमंद (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ओटमील को पेट भरने वाला, झटपट बन जाने वाला ब्रेकफास्ट माना जाता है। यह ब्रेकफास्ट का एक हेल्दी ऑप्शन तो है ही, वहीं टॉपिंग्स में वैराइटी लाकर इसे और स्वादिष्ट भी बनाया जा सकता है। टॉपिंग्स के अलावा भी आप इन तरीकों से अपने ओटमील का एक बेस्ट वर्जन तैयार कर सकते हैं।
स्टील कट ओट्स
इसे पकने में क्विक या रोल्ड ओट्स की तुलना में ज्यादा वक्त लगता है, लेकिन इससे तैयार होने वाला ओटमील ज्यादा क्रीमी और टेस्टी होता है।
इंस्टेंट ओटमील से बचें
ज्यादातर पैकेटबंद इंस्टेंट ओटमील में एडेड शुगर होती है। यदि लंबे समय तक इसे ब्रेकफास्ट में लिया जाए तो वजन बढ़ने या शरीर में सूजन जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए, इंस्टेंट की जगह रेगुलर ओट्स का इस्तेमाल ही ज्यादा हेल्दी ऑप्शन है।
ओट्स और लिक्विड की मात्रा
ओट्स को सही तरीके से बनाने के लिए उसके पैकेट पर लिखे इंस्ट्रक्शन को जरूर पढ़ें। स्टील कट्स ओट्स में जहां एक कप पानी में एक चौथाई कप ओट्स का अनुपात सही होता है, वहीं क्विक या रोल्ड ओट्स में एक कप में आधा कप का अनुपात।
पानी नहीं दूध में बनाएं
कैल्शियम से भरपूर और क्रीमी फ्लेवर के लिए ओट्स को पानी में पकाने की बजाय लो-फैट मिल्क या प्लांट बेस्ड मिल्क में तैयार करें। दूध के साथ भी इसका रेशियो पानी की तरह ही रखें।
ओटमील में टॉपिंग के हों ऐसे ऑप्शन
- फ्रूट्स: फलों की टॉपिंग के लिए आप ड्राइड फ्रूट्स जैसे किशमिश, क्रैनबेरी, चेरीज या कटे हुए एप्रीकॉट या डेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप केला या सेब जैसे फ्रेश या फ्रोजन फ्रूट्स भी ले सकते हैं।
- नट्स या सीड्स: बादाम, वॉलनट, हेजलनट, पिस्ता या मूंगफली की टॉपिंग ओटमील में नटी क्रंच लेकर आता है। वहीं, सफेद तिल, अलसी या चिया सीड्स भी बेहतर ऑप्शन हैं।
- मिठास के लिए: ओटमील में मिठास लाने के लिए रिफाइंड शुगर की जगह आप मेपल सीरप, ब्राउन शुगर या शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- थोड़ा स्पाइसी भी: अपने ओटमील को ज्यादा फ्लेवरफुल बनाने के लिए एक चुटकी दालचीनी, जायफल, ड्राई जिंजर या इलायची में से कोई एक स्पाइस एड कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।