Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात की बची रोटियों को अब फेंकें नहीं! सिर्फ 10 मिनट में बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी Paneer Tacos

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 05:05 PM (IST)

    अगर घर पर रोटियां बच गई हैं, तो इन्हें फेंकने के बजाय इनसे टेस्टी और क्रिस्पी टाको बना सकते हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    बची हुई रोटियों से बनाएं पनीर टाकोज (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर रात को खाने के बाद कुछ रोटियां बच जाएं, तो इन्हें दोबारा खाने का मन नहीं करता और ये बर्बाद हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बची हुई रोटियों का इस्तेमाल आप टेस्टी और क्रिस्पी पनीर टाकोज बनाने में कर सकते हैं? 

    जी हां, बची हुई रोटियों से आप घर पर आसानी से टाको बना सकते हैं, जो बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आएगा। आइए जानें बासी रोटियों से पनीर टाको बनाने की एकदम आसान रेसिपी। 

    टाको के लिए सामग्री

    • बची हुई रोटियां- 4 से 5
    • पनीर- 200 ग्राम 
    • सब्जियां- 1 बारीक कटा हुआ प्याज, 1 शिमला मिर्च, आधा कप उबले हुए कॉर्न 
    • सॉस और स्प्रेड- 2 चम्मच मेयोनेज, 2 चम्मच टोमैटो केचप, 1 चम्मच हरी चटनी
    • मसाले- आधा चम्मच चिली फ्लेक्स, आधा चम्मच ऑरिगेनो, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
    • चीज- आधा कप 
    • मक्खन या तेल- सेंकने के लिए
    Paneer Tacos
    (Picture Courtesy: Freepik)

    पनीर टाको बनाने की विधि

    • सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच तेल या मक्खन गर्म करें। इसमें बारीक कटे हुए प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें। अब इसमें शिमला मिर्च और उबले हुए कॉर्न डालें और सब्जियों को तेज आंच पर 2 मिनट के लिए पकाएं। ध्यान रहे कि सब्जियों का क्रंच बना रहना चाहिए।
    • इसके बाद पैन में पनीर के टुकड़े, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और 1-2 मिनट भूनने के बाद गैस बंद कर दें। टाको के लिए पनीर स्टफिंग तैयार है।
    • अब एक छोटी कटोरी में मेयोनेज, टोमैटो केचप और हरी चटनी को एक साथ मिलाकर एक बढ़िया सॉस तैयार कर लें। यह सॉस हमारे टाको को एक तीखा और क्रीमी स्वाद देगा।
    • अब एक बची हुई रोटी लें। इसके आधे हिस्से पर तैयार किया हुआ सॉस को अच्छी तरह फैलाएं। अब इस सॉस के ऊपर तैयार की गई पनीर और सब्जियों की स्टफिंग की एक मोटी परत रखें। ऊपर से ढेर सारा कद्दूकस किया हुआ चीज डालें। अब रोटी के दूसरे खाली हिस्से को स्टफिंग के ऊपर पलट दें, जिससे यह एक आधे चांद के आकार का दिखाई देने लगेगा।
    • तवे पर थोड़ा सा मक्खन या तेल गर्म करें। तैयार की गई भरी हुई रोटी को तवे पर रखें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से तब तक सेकें जब तक कि वह पूरी तरह से क्रिस्पी न हो जाए और अंदर का चीज अच्छी तरह पिघल न जाए।
    • अगर आप चाहें तो स्टफिंग में थोड़ा सा चाट मसाला या तंदूरी मयोनेज का इस्तेमाल करके इसे पूरी तरह से एक देसी-फ्यूजन ट्विस्ट दे सकते हैं।
    • आपका गरमा-गरम, क्रिस्पी और चीज से भरपूर रोटी पनीर टाको तैयार है। इसे बीच से काटकर टोमैटो सॉस या तीखी पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।