Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोज एक ही तरह का पराठा खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें खस्ता और मसालेदार 'चने की दाल का पराठा'

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 05:41 PM (IST)

    दाल का पराठा या दाल पूरी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है। इसे आप सुबह ब्रेकफास्ट के लिए भी बना सकते हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    इस रेसिपी से बनाएं दाल का पराठा (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में आलू, गोभी, पनीर जैसे कई तरह के पराठे बनाए जाते हैं। ये पराठे तो आपने खाए ही होंगे, लेकिन क्या आपने कभी दाल का पराठा खाया है? चने की दाल भरा यह पराठा दाल पूरी के नाम से भी जाना जाता है और स्वाद में यह लाजवाब होता है। आइए जानें नाश्ते के लिए एकदम खस्ता और मसालेदार चने की दाल बनाने की रेसिपी। 


    दाल का पराठा रेसिपी

    दाल का पराठा सुबह के नाश्ते के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जिसे अचार, चटनी या रायते के साथ सर्व कर सकते हैं।

    कुल समय : 35 mins
    तैयारी का समय : 10 mins
    पकाने का समय :20 mins
    कोर्स : Breakfast
    कैलोरी : 200
    सर्विंग : 2 लोगों के लिए
    व्यंजन : Indian

    दाल का पराठा बनाने के लिए सामग्री:

    • चने की दाल- 1 कप (4-5 घंटे भीगी हुई)
    • जीरा- 1 छोटा चम्मच
    • हींग- 2 चुटकी
    • हरी मिर्च- 2-3 (बारीक कटी हुई)
    • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
    • हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
    • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
    • गरम मसाला पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
    • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
    • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
    • नमक- स्वादानुसार
    • तेल- 2 छोटे चम्मच
    • गेहूं का आटा- 2 कप
    • नमक- 1/2 छोटा चम्मच
    • घी या तेल- पराठा सेकने और मोयन के लिए

    दाल का पराठा बनाने की विधि:

    1

    सबसे पहले भीगी हुई चने की दाल को कुकर में थोड़ा सा पानी और थोड़ी सी हल्दी व नमक डालकर 1 से 2 सीटी आने तक उबाल लें। ध्यान रहे, दाल को ज्यादा गलाना नहीं है; यह खड़ी रहनी चाहिए लेकिन हाथ से दबाने पर मैश हो जानी चाहिए। जब दाल उबल जाए, तो उसका पानी निकाल दें और एक कटोरे में दाल निकालकर रख लें।

    2

    अब एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें। इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें। इसके बाद उबली हुई दाल, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें।

    3

    दाल को मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें, ताकि उसका मॉइश्चर खत्म हो जाए। इसके बाद गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया मिलाएं। मिश्रण के ठंडा होने पर इसे मिक्सी या सिलबट्टे पर बिना पानी डाले दरदरा पीस लें। आपकी स्वादिष्ट दाल स्टफिंग तैयार है।

    4

    स्टफिंग तैयार करने के बाद एक परात में गेहूं का आटा लें। इसमें आधा चम्मच नमक और एक चम्मच तेल डालकर मिक्स करें। अब गुनगुने पानी की मदद से एक नरम आटा गूंथ लें और ढककर 15-20 मिनट के लिए सेट होने दें।

    5

    अब आटे से मीडियम साइज की लोई तोड़ें और उसे कटोरी का आकार दें। इसके बीच में 2 चम्मच चने की दाल की स्टफिंग रखें और किनारों को समेटते हुए लोई को ऊपर से बंद कर दें। लोई पर सूखा आटा लगाएं और हल्के हाथों से बेलन चलाते हुए गोल पराठा बेल लें।

    6

    तवे को आंच पर गरम करें। पराठे को तवे पर डालें और दोनों तरफ से हल्का सिकने दें। इसके बाद दोनों तरफ घी या तेल लगाते हुए, कलछी से दबाकर इसे हल्का क्रिस्पी होने तक सेक लें।

    7

    आपका गरमा-गरम चने की दाल का पराठा तैयार है। इसे आप आम के अचार, तीखी हरी चटनी, बूंदी के रायते या फिर आलू-टमाटर की रसेदार सब्जी के साथ परोस सकते हैं।