विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना एक बूंद पानी डाले मिट्टी की हांडी में बनाएं 'चंपारन मटन', स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Updated: Mon, 31 Aug 2026 06:28 PM (IST)

चंपारन मटन बिहार की एक डिश है, जिसका स्वाद काफी लाजवाब होता है।

कैसे बनाएं चंपारन मटन? (AI Generated Image)

कैसे बनाएं चंपारन मटन? (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के चंपारन जिले से निकला चंपारन मटन आज पूरे देश में मशहूर हो चुका है। मिट्टी की हांडी में धीमी आंच पर पकने वाले इस मटन का स्वाद और खुशबू किसी का भी दिल जीत सकती है। इस डिश की खास बात ये है कि इसे बिना पानी के बनाया जाता है। अगर आप भी हर नॉन वेजिटेरियन की इस फेवरेट डिश को ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए जानें चंपारन मटन बनाने की रेसिपी। 


चंपारन मटन रेसिपी रेसिपी

कुल समय : 100 mins
तैयारी का समय : 30 mins
पकाने का समय :70 mins
कोर्स : Main Course
कैलोरी :
सर्विंग : 4 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

चंपारन मटन रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • मटन- 1 किग्रा
  • प्याज- 750 ग्राम
  • सरसों का तेल- 150 मिली
  • लहसुन- 2 साबुत गांठे
  • लहसुन का पेस्ट- 2 चम्मच
  • अदरक का पेस्ट- 2 चम्मच
  • तेजपत्ता- 2
  • छोटी इलायची- 4
  • बड़ी इलायची- 2
  • लौंग- 4
  • दालचीनी- 1 इंच
  • काली मिर्च के दाने- 10-12
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 2 चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1.5 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • आटा- हांडी सील करने के लिए

चंपारन मटन रेसिपी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में धोया हुआ मटन लें और इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, सभी पिसे मसाले, खड़े गरम मसाले, स्वादानुसार नमक और लगभग 100 मिली ग्राम सरसों का तेल डालें और सभी सामग्रियों को हाथों से अच्छी तरह 5-7 मिनट तक मिलाएं ताकि मसाले मटन के हर टुकड़े पर लग जाएं।

2

इसे 20 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें।

3

अब एक मिट्टी की हांडी को अंदर से अच्छी तरह धोकर सुखा लें और अब बचे हुए सरसों के तेल को हांडी के अंदर चारों तरफ अच्छी तरह लगाएं और गरम करें ताकि मिट्टी तेल सोख ले और मटन तली में चिपके नहीं।

4

अब मैरीनेट किया हुआ मटन और साबुत लहसुन हांडी में डाल दें और हांडी के ढक्कन को लगाएं और गुंदे हुए आटे की पट्टी बनाकर ढक्कन के किनारों को पूरी तरह सील कर दें ताकि भाप बाहर न निकल सके।

5

हांडी को धीमी आंच पर रखें और इसे लगभग 1 घंटे तक पकने दें।

6

हर 15 मिनट में कपड़े की मदद से हांडी को पकड़कर हल्के से हिलाएं, ताकि अंदर का मटन आपस में मिल जाए और जले नहीं।

7

समय पूरा होने पर गैस बंद करें और हांडी को 10 मिनट ऐसे ही रहने दें। इसके बाद चाकू से आटे की सील काटें और ढक्कन हटाएं।

8

मटन को गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें।