जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं 'नारियल की रबड़ी' का भोग, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
नारियल की रबड़ी बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है। इस मिठाई को जन्माष्टमी पर भोग के लिए भी बना सकते हैं।

कैसे बनाएं नारियल की रबड़ी? (AI Generated Image)
नारियल की रबड़ी बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है। इस मिठाई को जन्माष्टमी पर भोग के लिए भी बना सकते हैं।

कैसे बनाएं नारियल की रबड़ी? (AI Generated Image)
सबसे पहले एक पतीले में फुल क्रीम दूध डालें और इसमें उबाल आने दें।
उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और दूध को पकने दें। जैसे-जैसे दूध पर मलाई की परत आएगी, उसे कच्छी की मदद से किनारों पर चिपकाते जाएं।
दूध को बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि पतीले की तली में दूध न लगे। दूध को तब तक पकाएं, जब तक वो आधी मात्रा में न रह जाए।
अब पतीले के किनारों पर चिपकी मलाई को दूध में मिला दें और इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल, दूध में भीगा केसर और कटे हुए मेवे डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
इस मिश्रण को 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। इसके बाद रबड़ी को 3-4 मिनट तक और पकाएं और गैस बंद कर दें। लास्ट में इसमें केवड़ा जल मिलाएं।
रबड़ी को ठंडा होने दें और फिर इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।