बाहर जाना भूल जाएंगे, जब घर पर बनाएंगे होटल जैसे टेस्टी वेज फ्राइड राइस, नोट करें रेसिपी
बाहर खाने क्यों जाएं जब घर पर ही आसानी से बना सकते हैं एकदम होटल जैसे वेज फ्राइड राइस! ...और पढ़ें

वेज फ्राइड रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फ्राइड राइस ज्यादातर लोगों के फेवरेट होते हैं, लेकिन अक्सर रेस्टोरेंट जैसे स्वाद के लिए लोग बाहर से ऑर्डर करना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर घर में चावल बच गए हैं तो क्यों न घर पर ही बाहर जैसे टेस्टी और हेल्दी वेज फ्राइड राइस बनाए जाएं। सबसे खास बात कि इसे बनाने में बहुत कम मेहनत भी लगेगी और स्वाद भी लाजवाब आएगा।
वेज फ्राइड रेसिपी
हर बार बाहर से फ्राइड राइस ऑर्डर करने की जरूरत नहीं, बचे हुए चावल से इन्हें झटपट घर पर भी तैयार किया जा सकता है। यहां है रेसिपी:
सामग्री
2-3 कप उबले हुए चावल
1 छोटा चम्मच बारीक कटी गाजर
1 छोटा चम्मच बारीक कटी बीन्स
1/2 कप पनीर
1/2 कप शिमला मिर्च
5-6 लंबाई में कटी पत्ता गोभी
4-5 टुकड़ों में कटे बेबीकॉर्न
1/2 कप पीनट्स
1 बड़ा चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच बारीक कटी प्याज
1/4 अदरक लहसुन पेस्ट
1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
स्वादानुसार नमक
2 बड़ी बारीक कटी हरी मिर्च
विधि
एक पैन में तेल डालें और गर्म होने के बाद सबसे पहले जीरा भून लें।
उसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च भून लेनी है।
इस स्टेप में गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, पत्तागोभी और बेबीकॉर्न फ्राई कर लें।
बचे हुए 2-3 कप चावल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
फिर थोड़ी देर तक चावलों को तेज आंच पर टॉस करते रहें। ध्यान रहे कि ऐसा करते समय चावल टूटे नहीं।
जब ऐसा लगे कि सब्जियां हल्की सी फ्राई हो गईं है तो उसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और सोया सॉस मिला दें।
इसे कम से कम एक मिनट तक पकाना है।
आप चाहें तो ऊपर से रोस्टेड पीनट्स भी डाल सकते हैं।
आपके गरमा गर्म फ्राइड राइस बनकर तैयार हैं।
इन्हें वेज मंचूरियन या चिली पनीर के साथ परोसें।
किस बात का रखें ध्यान?
बचे हुए चावल से फ्राइड राइस बनाए हैं तो उन्हें जरूरत से ज्यादा पकाना नहीं है। चावल ज्यादा गीले भी नहीं होने चाहिए।
इस बात का भी ध्यान रखें कि चावल में डाली गई सब्जियां ज्यादा पक न जाएं, केवल क्रन्ची रहनी चाहिए।
कड़ाही को धीमी आंच पर रखने के बजाय तेज आंच पर रखें।