Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं, तो हो जाएं सावधान! बारिश में यह आदत बन सकती है लिवर इन्फेक्शन का कारण

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 06:38 PM (IST)

    बरसात के मौसम में दूषित पानी और स्ट्रीट फूड के सेवन से हेपेटाइटिस ए और ई का खतरा बढ़ जाता है, जिससे लिवर में सूजन हो सकती है। इससे बचने के लिए उबला या ...और पढ़ें

    बारिश में हेपेटाइटिस का खतरा, ऐसे रखें अपना ख्याल (Picture Credit- AI Generated)

    बारिश में हेपेटाइटिस का खतरा, ऐसे रखें अपना ख्याल (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. बरसात में हेपेटाइटिस ए और ई का खतरा बढ़ता है

    2. दूषित पानी, स्ट्रीट फूड लिवर संक्रमण का मुख्य कारण

    3. उबला पानी पिएं, हाथ धोएं, बाहर के खाने से बचें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बरसात का मौसम आते ही कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। इस दौरान रेस्पिरेटरी इंन्फेक्शन की समस्याएं भी काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही इन दिनों हेपेटाइटिस का खतरा के मामले भी बढ़ने लगते हैं। "हेपेटाइटिस" का सीधा-सा मतलब होता है लिवर में सूजन।   

    यूं तो इस वायरस के कई सारे प्रकार हैं, लेकिन हेपेटाइटिस A और E ज्यादा खास हैं, क्योंकि ये सीधे दूषित खाने और पानी से फैलते हैं। ऐसे बरसात में जमा होने वाला पानी भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इससे बचाव के तरीकों के बारे जानने के लिए हमने मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 128, नोएडा में सीनियर डायरेक्टर (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी और एंडोस्कोपी) डॉ. संजय कुमार से बातचीत की। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट-

    कैसे फैलता है यह वायरस? 

    ये वायरस संक्रमित व्यक्ति के मल में पाए जाते हैं। अगर जमीन के नीचे सीवेज पाइप लीक हो जाएं या नालियां ओवरफ्लो हो जाएं- खासकर मानसून की भारी बारिश के दौरान, तो संक्रमित सीवेज आसानी से पीने के पानी की सप्लाई में मिल सकता है। जब आप यह पानी बिना साफ किए पीते हैं, तो खुली आंखों से दिखाई न देने वाले ये वायरस आपके पाचन तंत्र में घुस जाता है और सीधे आपके लिवर पर हमला करता है।

    किन-किन जरियों से फैलता है वायरस?

    खतरा सिर्फ सीधे नल का पानी पीने से ही नहीं है। आप गंदे पानी से धोया हुआ कच्चा सलाद खाने, दूषित बर्फ वाली कोल्ड ड्रिंक्स पीने, या पानी पुरी जैसे स्ट्रीट फूड खाने से भी संक्रमित हो सकते हैं, जहां पानी की क्वालिटी का पता नहीं होता।

    खबरें और भी

    क्या होते हैं लक्षण?

    जब वायरस आपके लिवर को संक्रमित करता है, तो आपका लिवर ठीक से खून को फिल्टर नहीं कर पाता। ऐसा होने पर आपको बहुत ज्यादा थकान, पेट दर्द, भूख न लगना और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसका सबसे आम संकेत पीलिया (जॉन्डिस) है, जिसमें आपकी त्वचा और आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ जाता है और पेशाब का रंग बहुत गहरा हो जाता है।

    इन तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

    • हमेशा उबला हुआ या अच्छे RO/वॉटर प्यूरीफायर से साफ किया हुआ पानी ही पिएं।
    • सड़क किनारे मिलने वाला कच्चा खाना, पहले से कटे हुए फल और बर्फ वाली ड्रिंक्स न लें। ताजा बना और गर्म खाना ही खाएं, क्योंकि गर्मी से वायरस मर जाते हैं।
    • कुछ भी खाने से पहले और बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद हमेशा साबुन और पानी से हाथ धोएं।

    यह भी पढ़ें- क्या वायु प्रदूषण से भी हो सकती है भूलने की बीमारी? WHO ने बताया कैसे 45% तक कम करें डिमेंशिया का खतरा

    यह भी पढ़ें- मानसून में बढ़ रहा Influenza-A और COVID-19 जैसे इन्फेक्शन का खतरा, मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें इग्नोर