Move to Jagran APP

बरसात में क्यों बढ़ जाता है Mosquito Borne Disease का खतरा, बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

इन दिनों कई जगह मच्छरों से होने वाली बीमारियों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बरसात का मौसम आते ही आमतौर पर डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन मामलों के बढ़ने के पीछे कई सारे कारक होते हैं जिनके बारे में डॉक्टर विस्तार से बता रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं इन Mosquito Borne Disease से बचने के तरीके।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Published: Fri, 05 Jul 2024 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2024 05:31 PM (IST)
क्यों बढ़ रहे Mosquito Borne Disease के मामले (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बरसात का मौसम यानी गर्मागर्म चाय और चटपटे पकौड़े। यह मौसम कई वजहों से लोगों का पसंदीदा मौसम होता है। रिमझिम के गीत गाते इस मौसम का यूं तो कई लोग जमकर आनंद लेते हैं, लेकिन इस दौरान बारिश की वजह से कई तरह की बीमारियां और संक्रमण लोगों के लिए परेशानी की वजह बनती हैं। मानसून का मौसम आते ही डेंगू बुखार समेत मच्छरों से होने वाली कई बीमारियों (Mosquito Borne Disease) का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।

इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि मच्छरों से होने वाली गंभीर बीमारियां हैं, जो मुख्य रूप से एडीज मच्छर द्वारा फैलती है। बरसात के मौसम पर आमतौर पर इन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से कई बार गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। ऐसे में हमने मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल गुरुग्राम में इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. एम के सिंह से इस मौसम में इन बीमारियों के बढ़ने के कारण और इससे बचाव के तरीकों से बारे में बातचीत की।

यह भी पढ़ें-  मानसून आते ही बढ़ जाता है Dengue का कहर, इन तरीकों से करें अपनी और अपनों की हिफाजत

क्यों बढ़ जाती हैं मच्छरों से होने वाली बीमारियां?

मच्छर जनित बीमारियों यानी mosquito borne disease के होने के पीछे प्राथमिक कारण वायरस और पैरासाइट्स जैसे पैथोजन होते हैं, जो मच्छरों के काटने से फैलते हैं। इनमें मलेरिया, डेंगू बुखार, जीका वायरस और वेस्ट नाइल वायरस प्रमुख बीमारियों में से हैं।

बात करें मानसून में इन बीमारियों के बढ़ने की, तो इन सभी बीमारियों के प्रसार के लिए कई कारकों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। इनमें सबसे प्रमुख बरसात के कारण पानी का जमाव होना, मच्छरों को प्रजनन के लिए सही जगह और वातावरण मिलना, आसपास गंदगी का होना आदि शामिल हो सकते हैं।

ऐसे करें इन बीमारियों से बचाव

बरसात के मौसम में इन बीमारियों का बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में इन्हें रोकना भले ही मुश्किल हो, लेकिन इनसे बचना आसान और हमारे ही हाथ में है। डॉक्टर से मच्छरों से होने वाली इन बीमारियों से बचान के लिए निम्न तरीके बताएं-

  • मच्छरों से होने वाली इन विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि मच्छरों के काटने से बचें। इसके लिए मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
  • सुरक्षात्मक कपड़े पहनें, जिसनें आपका शरीर ज्यादा से ज्यादा कवर हो, ताकि मच्छरों के लिए आपका काटना मुश्किल रहे। इसके लिए फुल आस्तीन वाले कपड़े और पैंट पहनें।
  • मच्छरों से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
  • अपने घर के आसपास पानी न जमा होने दे और न ही कोई ऐसी चीज रखें, जो मच्छरों के प्रजनन के लिए जगह बन सके।
  • बीमार होने या अपने अंदर किसी भी तरह का कोई लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें-  बरसात आते ही बढ़ जाता है Dengue का कहर, जानें इस बीमारी से बचाव के लिए क्या करें क्या नहीं


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.