60 की उम्र के बाद भी जांघों की मसल्स रखनी हैं मजबूत? रोज कुर्सी पर बैठकर करें ये आसान एक्सरसाइज
बढ़ती उम्र में जांघों की मांसपेशियां कमजोर होना आम है, लेकिन सही एक्सरसाइज से 60 के बाद भी मजबूत रखा जा सकता है।
-1792158347014_m.webp)
60 के बाद भी रहेंगे एकदम फिट जब करेंगे रोज ये एक्सरसाइज (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बढ़ती उम्र के साथ शरीर की मांसपेशियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं, खासकर जांघों की मसल्स। 60 के बाद चलना-फिरना, सीढ़ियां चढ़ना या संतुलन बनाए रखना चुनौती बन सकता है।
अच्छी बात यह है कि नियमित हल्की एक्सरसाइज से आप अपनी जांघों को लंबे समय तक मजबूत और एक्टिव रख सकते हैं। सबसे आसान तरीका है चेयर पर बैठकर किए जाने वाले एक्सरसाइज, जो सुरक्षित भी हैं और असरदार भी
चेयर लेग एक्सटेंशन
कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं, पीठ सीधी रखें। एक पैर को धीरे-धीरे सामने की ओर सीधा उठाएं और कुछ सेकंड रोकें, फिर नीचे लाएं। इससे जांघों की मसल्स मजबूत होती हैं और घुटनों को भी सहारा मिलता है।
सीटेड मार्चिंग
कुर्सी पर बैठकर एक-एक करके घुटनों को ऊपर उठाएं, जैसे आप जगह पर मार्च कर रहे हों। यह एक्सरसाइज जांघों के साथ-साथ हिप्स को भी एक्टिव करती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाती है।
इनर थाई स्क्वीज
दोनों घुटनों के बीच एक तकिया या छोटी बॉल रखें और उसे दबाएं। 5–10 सेकंड तक दबाकर रखें, फिर छोड़ दें। यह एक्सरसाइज जांघों के अंदरूनी हिस्से को टोन करने में मदद करती है।
सीटेड लेग लिफ्ट
कुर्सी के किनारे बैठकर दोनों पैरों को एक साथ थोड़ी देर के लिए ऊपर उठाएं। यह कोर और जांघों दोनों के लिए फायदेमंद है। शुरुआत में कुछ सेकंड से शुरू करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
हील रेज
कुर्सी पर बैठकर पैरों की एड़ियों को जमीन से ऊपर उठाएं और पंजों पर बैलेंस बनाएं। फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं। इससे जांघों के साथ-साथ पिंडलियों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
साइड लेग स्ट्रेच
एक पैर को साइड की ओर फैलाएं और कुछ सेकंड तक उसी स्थिति में रखें, फिर वापस लाएं। यह जांघों के बाहरी हिस्से को मजबूत और लचीला बनाता है।
ध्यान रखने वाली बातें
एक्सरसाइज करते समय जल्दबाजी न करें, 2.धीरे-धीरे और कंट्रोल में मूवमेंट करें।
डेली 10–15 मिनट का समय पर्याप्त है।
अगर किसी तरह का दर्द या परेशानी हो, तो तुरंत रुक जाएं और डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें- मजबूत मसल्स के लिए सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, आंतों की सेहत भी जरूरी? जानिए क्या कहती है नई रिसर्च
यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में शरीर के बदलावों को न समझें मामूली! हड्डियों से लेकर लिवर तक पर पड़ता है सीधा असर, पढ़ें ताजा स्टडी
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
