Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीली या काली पड़ रही हैं लकी बैंबू की डंडियां? इन आसान गार्डनिंग टिप्स से फिर से हरा-भरा हो जाएगा पौधा

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 11:42 AM (IST)

    लकी बैंबू की डंडियां पीली या काली पड़ने की समस्या आम है, जिससे पौधा सूखने लगता है। ...और पढ़ें

    सूखने लगा है आपका लकी बैंबू का पौधा? (AI Generated Image)

    सूखने लगा है आपका लकी बैंबू का पौधा? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर को खूबसूरत बनाने के लिए और पॉजिटिवटी के लिए लोग लकी बैंबू का पौधा लगाना पसंद करते हैं। फेंगशुई में इसे सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। बहुत कम देखभाल और बिना मिट्टी के उग जाने की वजह से इसे घर में या ऑफिस डेस्क पर रखना काफी आसान होता है। 

    हालांकि, कई लोगों के साथ यह समस्या होती है कि उनका लकी बैंबू सूखने लगा है या उसकी डंडियां काली पड़ने लगी हैं। अगर आपके लंकी बैंबू भी डंडियां भी पीली या काली पड़ने लगी हैं, तो हो सकता है आप कुछ जरूरी बातों पर ध्यान न दे रहे हों, लेकिन कुछ आसान टिप्स से आप अपने लकी बैंबू को लंबे समय तक हरा-भरा रख सकते हैं। आइए जानें इन टिप्स के बारे में।  

    सही पानी दें

    लकी बैंबू को अक्सर हम नल के पानी में रख देते हैं, लेकिन कई बार पानी में मौजूद फ्लोराइड और क्लोरीन की ज्यादा मात्रा के कारण पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंचता है और वह सूखने लग जाता है। इसलिए पौधे को फिल्टर्ड पानी में रखें। इससे पौधे की जड़ों को नुकसान नहीं होगा। 

    पानी बदलने का सही समय

    कई लोग लकी बैंबू के लंबे समय तक एक ही पानी में छोड़ देते हैं। इससे पानी में ऑक्सीजन कम हो जाता है और डिंडिया काली होकर सड़ने लगती हैं। इसलिए लकी बैंबू का पानी समय-समय पर बदलते रहें। पॉट का पानी हर 2-3 दिन पर बदलें और पानी बदलते समय बर्तन को अंदर से अच्छी तरह साफ करें, ताकि अंदर काई न जमा हो। साथ ही, पौधे की जड़ों को भी साफ पानी से हल्के हाथों से धो लें। 

    खबरें और भी

    पानी की सही मात्रा

    लकी बैंबू को पूरा पानी में डूबाने से पौधा सड़ जाता है। इसलिए पॉट में पानी सिर्फ उतनी ही रखें, जिससे सिर्फ उसकी जड़ें डूबी रहें।  

    सीधी धूप न दें

    कई लोग अपने लकी बैंबू को तेजी से बढ़ाने के लिए धूप में रख देते हैं या घर की ऐसी जगह पर रख देते हैं, जहां सीधी धूप आती है। इसके कारण भी पौधे की डंडियां और पत्ते सूखने लगते हैं। लकी बैंबू को सीधी धूप की जरूरत नहीं होती है। इसलिए इसे घर की ऐसी जगह रखें, जहां रोशनी आती हो, लेकिन सीधी धूप न पड़े। 

    काली और पीली डंडियों का इलाज

    अगर आपके पौधे की कोई डंडी पूरी तरह पीली या नीचे से काली पड़ चुकी है, तो उसे तुरंत बाकी पौधे से अलग कर दें। सड़ी हुई डंडी पूरी बोतल के पानी को खराब कर देती है और दूसरी स्वस्थ डंडियों में भी फैल जाता है। इसलिए जो हिस्सा सड़ चुका है, उसे किसी कैंची से काटकर अलग कर दें। अगर जड़ें बहुत ज्यादा सड़ गई हैं, तो उन्हें ट्रिम कर दें ताकि नई जड़ें आ सकें।

    सही तापमान और पोषण

    लकी बैंबू को बहुत ठंडी या गर्म हवा पंसद नहीं होती। इसलिए इसे एसी या किचन के ज्यादा पास न रखें। साथ ही, ये पानी में पनपता है। इसलिए इसे ज्यादा खाद की भी जरूरत नहीं होती। बस 2-3 दिन पर पानी बदल दें और आप चाहें, तो महीने में एक बार लिक्विड फर्टिलाइजर की एक या दो बूंद डाल सकते हैं।