विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किचन से कॉकरोच और चींटियों का होगा सफाया! घर में मौजूद इन चीजों से बनाएं नेचुरल पेस्ट कंट्रोल स्प्रे

Updated: Mon, 31 Aug 2026 08:42 AM (IST)

अगर रसोई में कीड़े-मकौड़ों और कॉकरोच का आतंक बढ़ गया है तो यहां बताए गए टिप्स काम आ सकते हैं।

कॉकरोच, चींटियों और कीड़े-मकौड़ों का सफाया करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

कॉकरोच, चींटियों और कीड़े-मकौड़ों का सफाया करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क नई दिल्ली। हल्का नमी वाला बरसात का मौसम आता नहीं कि किचन में कीड़े-मकौड़ों और कॉकरोच का आतंक बढ़ जाता है। इससे न सिर्फ किचन में ज्यादा गंदगी रहती है बल्कि खाना दूषित होने से बीमारियों को भी बढ़ावा मिलता है। 

ऐसे में जरूरी है कि किचन से कॉकरोच, चींटियों और कीड़े-मकौड़ों का सफाया बेहद जरूरी है। इसके लिए यहां कुछ टिप्स बताए गए हैं: 

लौंग और तेज पत्ता का मिश्रण 

एक बर्तन में कम से कम डेढ़ गिलास पानी लेकर गर्म करने रख दें। उसमें 8-9 लौंग और 5-6 तेज पत्ते डालकर थोड़ी देर उबलने दें। जब पानी एक गिलास रह जाए तो इसे हल्का ठंडा करने के बाद छान लें, फिर कॉकरोच और चींटियों वाली जगह पर स्प्रे करें। 

बोरिक एसिड 

बाजार से बोरिक एसिड खरीदकर इसे आटे में मिलाएं। अब छोटी-छोटी गोलियां बनाकर इसे कॉकरोच, चींटियों और कीड़े-मकौड़ों वाली जगह पर रख दें। आप पाएंगे कि कुछ ही दिन में सभी का पूरी तरह से सफाया हो चुका है। 

नमक का घोल 

चींटियों को भगाने के लिए नमक का घोल काम आ सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक कप पानी गर्म कर लेना है। फिर 5-6 चम्मच नमक डालकर उसे घुल जाने दें, अब इस मिश्रण को चींटियों की जगह पर स्प्रे कर दें। 

कपूर, काली मिर्च और लौंग का मिश्रण  

एक कटोरी पानी में 5-6 लौंग कूटकर डाल लें। उसी पानी में 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर भी मिक्स करके थोड़ी देर उबाल लें। फिर 2 मिनट बाद इसमें 1-2 कपूर की गोली भी मिक्स करें। जब कपूर घुल जाए तो पानी ठंडा होने के रख दें। सबसे आखिर में इसमें व्हाइट टूथपेस्ट भी मिक्स करके किचन में स्प्रे करें। 

सफेद सिरका 

1/2 कप सफेद सिरके में बराबर मात्रा में पानी मिला लें। इसे किसी बोतल में भरकर किचन के सिंक और चींटियों के रास्ते, खिड़कियों और फर्श पर स्प्रे करें। अगर जरूरत पड़े तो इसके कुछ देर बाद उन जगहों को साफ कपड़े से साफ भी कर लेना है। 

नींबू और बेकिंग सोडा 

1 कप पानी में 1/3 चम्मच बेकिंग सोडा और 2-3 चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें। जब इसे मिक्स करेंगे तो झाग उठेगा जिसके नीचे बैठ जाने के बाद इसे बोतल में भरकर किचन के कोनों और सिंक में स्प्रे करें। 

यह भी पढ़ें- 10 मिनट में डिलीवरी पर 3 गुना ज्यादा पैसे लुटा रहे Gen-Z, शॉपिंग पैटर्न पर आई हैरान करने वाली रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- अपनी वीरता से इस रानी ने किया था दिल्ली के सुल्तान का घमंड चकनाचूर, शीशे में एक झलक देखकर हो गया था दीवाना