विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परिवार की उम्मीदें, नकली मुस्कान और अकेलापन... जानिए एक 'मजबूत मर्द' बनने की क्या कीमत चुकाते हैं पुरुष?

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:30 AM (IST)

समाज पुरुषों पर मजबूत और भावहीन रहने का दबाव डालता है, जिससे वे अपनी भावनाओं को दबाते हैं और अकेलापन महसूस करते हैं।

अकेलेपन से मेंटल हेल्थ को नुकसान (AI Generated Image)

अकेलेपन से मेंटल हेल्थ को नुकसान (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे समाज में पुरुषों को बचपन से ही सिखाया जाता है कि रोना नहीं है, मजबूत रहना है, हर जिम्मेदारी बिना किसी शिकायत के उठानी है। मर्द को दर्द नहीं होता जैसी पुरानी कहावतें इस धारणा को और मजबूत बनाती हैं और पुरुषों के कंधों पर ऐसा बोझ लाद दिया जाता है, जिसे वे ताउम्र ढोते रहते हैं। 

ये इमोशनल बर्डन उन पर गैर जरूरी दबाव डालता रहता है, जो उनकी इमोशनल हेल्थ को प्रभावित करता है। ऐसी कई बातें हैं, जिन्हें पुरुष रोज चुपचाप सहते हैं। आइए जानें उनके बारे में। 

भावनाएं जाहिर न करना

बचपन से लड़कों को रोने से मना कर दिया जाता है। इसे कमजोरी की निशानी बताया जाता है। अगर कोई बच्चा रोए भी, तो घर के बड़े उसे तुरंत टोक देते हैं और कहते हैं कि तुम लड़के हो, लड़कियों की तरह क्यों रो रहे हो। ये सोशल कंडीशनिंग इतनी गहरी होती है कि बड़े होने के बाद भी वे इससे निकल नहीं पाते। वे मान लेते हैं कि रोना उनकी मर्दानगी पर दाग है। 

परिवार की उम्मीदें

एक पुरुष को हमेशा प्रोवाइडर और प्रोटेक्टर की भूमिका में रखा जाता है। घर की आर्थिक स्थिति चाहे जैसी भी हो, परिवार की जरूरत पूरा करने का दबाव अकेले घर के पुरुष के कंधे पर डाल दिया जाता है। अपनी इच्छाओं, सपनों और मानसिक थकान को साइड में रखकर उन्हें दिन-रात अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करना पड़ता है। हालांकि, इसे उनकी ड्यूटी मानकर इग्नोर कर दिया जाता है। 

मदद मांगने में संकोच

जब मेंटल प्रेशर बढ़ जाता है, तब भी पुरुष खुलकर इस बारे में बात नहीं रख पाते हैं। उन्हें डर लगता है कि अगर उन्होंने अपनी थकान को जाहिर किया, तो समाज उन्हें कमजोर मान लेगा। इसलिए वे अपने परिवार के सामने भी नकली मुस्कान के साथ जीते रहते हैं। ये इमोशनल आइसोलेशन उन्हें अंदर से खोखला कर देता है। 

परिवार का सहारा

समाज में धारणा बन चुकी है कि चाहे पुरुष खुद कितना ही अकेला या दुखी क्यों न महसूस करे, लेकिन उसे हमेशा अपने परिवार का सहारा बनना है। परिवार के सामने उसे हमेशा मजबूत बनकर ही रहना है, ताकि कोई उसे कमजोर न समझें। परिवार की बाग-डोर संभालने के लिए भी उसे मजबूत बनकर ही रहना पड़ेगा और अपनी भावनाएं जाहिर नहीं कर सकता।

बदलाव की जरूरत

अब समय आ गया है कि इस पुरानी सोच को बदला जाए। हमें ये समझना होगा कि पुरुष भी इंसान है और उसकी भी अपनी भावनाएं हैं। घर की जिम्मेदारी सिर्फ उनके कंधों पर नहीं होनी चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी मेंटल हेल्थ में सुधार होगा, बल्कि समानता की भावना भी आएगी। 

इसके अलावा, बचपन से ही बच्चों को एक सेंसिटिव माहौल देने की जरूरत है, ताकि वे टिपिकल जेंडर रोल्स से बाहर निकल सकें और वो चुन सकें, जो उन्हें पसंद है। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।