सितंबर के महीने में क्या-क्या है खास? व्रत, त्योहारों और महत्वपूर्ण दिवसों की यहां देखें पूरी लिस्ट
सितंबर के महीने में कई व्रत, त्योहार और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाएंगे।

सितंबर के महीने में क्या-क्या है खास? (AI Generated Image)
HighLights
सितंबर 2026 में कई प्रमुख त्योहार और व्रत हैं
शिक्षक दिवस, हिंदी दिवस जैसे राष्ट्रीय दिवस मनाए जाएंगे
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, विश्व हृदय दिवस भी शामिल हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर का महीना अपने साथ कई त्योहार और खास दिन लेकर आ रहा है। इस महीने मौसम में बदलाव के साथ-साथ त्योहारों की रौनक भी रहने वाली है। जन्माष्टमी, हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों के साथ ये महीना काफी उत्साह से भरा रहने वाला है।
हालांकि, ये महीना सिर्फ व्रत-त्योहारों की वजह से खास नहीं है। सितंबर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस भी मनाए जाएंगे, जैसे शिक्षक दिवस, हिंदी दिवस और इंजीनियर्स डे। ये दिन हमारे देश के गौरव और समाज निर्माण में भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मान देने के लिए मनाए जाते हैं।
वैश्विक स्तर पर भी यह महीना खास रहने वाला है। इस महीने वर्ल्ड लिट्रेसी डे, इंटरनेशनल पीस डे और वर्ल्ड हार्ट डे जैसे अहम दिन मनाए जाएंगे। ये दिन लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाए जाते हैं। आइए जानें इस पूरे महीने कौन-कौन से खास दिन आने वाले हैं।
| पहला सप्ताह (1-6 सितंबर) | |
| तारीख | त्योहार/इवेंट |
| 2 सितंबर | विश्व नारियल दिवस |
| 3 सितंबर | स्काईस्क्रेपर डे |
| 4 सितंबर | श्री कृष्ण जन्माष्टमी |
| 5 सितंबर | शिक्षक दिवस, अंतरराष्ट्रीय चैरिटी दिवस |
दूसरा सप्ताह (7-13 सितंबर) | |
| तारीख | त्योहार/ इवेंट |
| 7 सितंबर | ब्राजील का स्वतंत्रता दिवस |
| 8 सितंबर | अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस, विश्व फिजियोथेरेपी दिवस, ग्रैंडपेरेंट्स डे |
| 10 सितंबर | विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस |
| 11 सितंबर | 9/11 स्मरण दिवस, राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, दिग्विजय दिवस, विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस |
| 13 सितंबर | अंतरराष्ट्रीय चॉकलेट दिवस |
तीसरा सप्ताह (14- 20 सितंबर) | |
| तारीख | त्योहार/ इवेंट |
| 14 सितंबर | हिंदी दिवस, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी |
| 15 सितंबर | इंजीनियर्स डे (भारत), अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस |
| 16 सितंबर | विश्व ओजोन दिवस, मलेशिया डे |
| 17 सितंबर | विश्व मरीज सुरक्षा दिवस, विश्वकर्मा पूजा |
| 18 सितंबर | विश्व बांस दिवस |
| 19 सितंबर | राधा अष्टमी, अंतरराष्ट्रीय रेड पांडा दिवस |
चौथा सप्ताह (21-27 सितंबर) | |
| तारीख | त्योहार/ इवेंट |
| 21 सितंबर | अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस (UN), विश्व अल्जाइमर दिवस |
| 22 सितंबर | रोज डे, विश्व गैंडा दिवस |
| 23 सितंबर | अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस |
| 25 सितंबर | अंत्योदय दिवस, विश्व फार्मासिस्ट दिवस, अनंत चतुर्दशी |
| 26 सितंबर | यूरोपीय भाषा दिवस, विश्व गर्भनिरोधक दिवस, विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस |
| 27 सितंबर | विश्व पर्यटन दिवस, गूगल की वर्षगांठ, पितृपक्ष (श्राद्ध) प्रारंभ |
पांचवा सप्ताह (28-30 सितंबर) | |
| तारीख | त्योहार/ इवेंट |
| 28 सितंबर | विश्व रेबीज दिवस, विश्व नदी दिवस |
| 29 सितंबर | विश्व हृदय दिवस |
| 30 सितंबर | अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस |
