Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जगह कम है? कोई बात नहीं! इन सीक्रेट हैक्स से अपनी छोटी बालकनी को बनाएं खूबसूरत गार्डन

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 02 Jun 2026 06:30 PM (IST)

    पौधों और गमलों का सही चुनाव बालकनी को एक खूबसूरत गार्डन की शक्ल दे सकता है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    छोटी बालकनी को बनाएं हरा-भरा गार्डन (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. बड़े गमले रखकर बालकनी को हरा-भरा दिखाएं

    2. कम रखरखाव वाले फल, फूल, हर्ब्स चुनें

    3. वर्टिकल स्पेस का उपयोग कर लता वाले पौधे लगाएं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गार्डन जैसा लुक पाने के लिए बहुत बड़े स्पेस या बालकनी की जरूरत नहीं। थोड़ी-सी सूझबूझ और सही सिलेक्शन से आप घर की छोटी-सी बालकनी को भी बगीचे जैसा हरा-भरा रूप दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इसे कैसे किया जा सकता है।

    छोटी जगह के लिए बड़े गमले

    छोटी जगह को बड़ा दिखाने का सबसे आसान तरीका है बड़े गमले रखना। इससे बालकनी ज्यादा भरी-भरी नजर आती है। गार्डन की तरह ही आप बालकनी को भी पौधों के अलग-अलग हाइट, रंग और टेक्सचर से एक फुल और नैचुरल लुक दे सकते हैं।  वैसे तो आप छोटे-छोटे गमलों को एक साथ रखकर भी ऐसा दिखा सकते हैं, लेकिन बड़े गमले का सबसे बड़ा फायदा होता है वे जल्दी सूखते नहीं और जब पौधे एक साथ बड़े होते हैं तो ज्यादा फोकस पौधों पर होता है गमलों पर नहीं।

    इतने गहरे और चौड़े हों

    आपके गमले कम से कम 50 सेंटीमीटर चौड़े और गहरे होने चाहिए। इससे पौधों की जड़ों को ज्यादा सहारा मिलेगा और वो अच्छी तरह ग्रो करेंगे।

    सबसे पहले ये पता करें

    • कितना स्पेस है
    • उस हिस्से में कितनी धूप आती है
    • आपके शहर का मौसम आमतौर पर कैसा रहता है

    यहां से करें शुरुआत

    सबसे पहले ऐसे पौधे चुनें जो लो-मेंटेंस हों और साथ ही उनसे आपको फल, फूल या छांव मिल सके।

    कौन से पौधें होंगे सही

    • बेसिल, पुदीना और धनिया जैस हर्ब्स आप छोटे–छोटे पॉट्स में भी लगा सकते हैं
    • जिस हिस्से में ज्यादा धूप आती है वहां टमाटर, हरी मिर्च या शिमला मिर्च जैसे पौधे उगाए जा सकते हैं
    • कढ़ीपत्ता या लेमनग्रास जैसे पौधे भी बालकनी में उगा सकते हैं

    वर्टिकल स्पेस का ज्यादा इस्तेमाल

    बालकनी गार्डन का सबसे बेहतरीन ट्रिक है पौधों को वर्टिकली उगाना। आप लताओं वाले पौधे जैसे बीन्स या मॉर्निंग ग्लोरीज जैसे पौधे लगा सकते हैं, जिनकी ग्रोथ ऊपर की तरफ हो।

    खबरें और भी

    मौसम के मिजाज को समझें

    अगर आप सबसे ऊपरी मंजिल पर रहते हैं तो तेज हवा के झोंके और कड़क धूप पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं ऐसे में ये टिप्स कारगर हो सकते हैं:

    • भारी गमलों को जमीन पर रखें, टांगें नहीं
    • कमजोर या नाजुक पौधों को शेल्टर में रखने की कोशिश करें
    • कवर्ड बालकनी के ग्लास विंडो से आने वाली धूप पत्तों को जला सकती है
    • ज्यादा हवा या बारिश वाले हिस्से के लिए मजबूत पौधे चुनें जो मौसम की मार आसानी से झेल सकें

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी फेंक देते हैं चावल-दाल का पानी? किचन के कचरे से अपने गार्डन को बनाएं हरा-भरा