Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरों को छूने पर क्यों लगता है करंट, साइंस से समझें इस झटके के पीछे की असल वजह

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 08:16 PM (IST)

    जब आप किसी वस्तु को छूते हैं और अचानक हल्का 'करंट' महसूस करते हैं, तो यह 'स्टेटिक शॉक' कहलाता है। आइए जानते हैं क्या है इस झटके के पीछे की वजह। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    अचानक लगने वाले करंट का साइंस (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि ठंडे पानी की बोतल, फ्रिज, कार का दरवाजा या कभी-कभार किसी दोस्त को छूते हैं, अचानक से एक हल्का-सा 'करंट' लग जाता है।

    उस समय मन में यह ख्याल आता है कि कहीं आप किसी हॉलीवुड फिल्म के सुपरहीरो तो नहीं बन गए हैं, जिसके हाथों से बिजली निकल रही हो! लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। असल में इस झटके के पीछे छिपा है साइंस, जिसे शायद कम लोग ही जानते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कभी-कभार अचानक यूं ही लगने वाले इस झटके के बारे में- 

    आखिर क्या है ये करंट का खेल?

    दरवाजे से हैंडल या कुर्सी को छूते ही लगने वाले इस इस हल्के से झटके को साइंस की भाषा में 'स्टेटिक शॉक' कहा जाता है। यह तो हम सभी ने पढ़ा ही होगा कि हमारे आसपास मौजूद हर एक चीज छोटे-छोटे कणों यानी एटम्स से बनी है, जिनमें पॉजिटिव और नेगेटिव चार्ज होते हैं। 

    ऐसे में जब आप चलते हैं या आपके कपड़े किसी चीज से रगड़ खाते हैं, तो आपके शरीर की सतह पर 'एक्स्ट्रा इलेक्ट्रॉन' यानी नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है। इसके बाद जैसे ही आप किसी दूसरी चीज या इंसान को छूते हैं, तो वह जमा हुआ चार्ज तेजी से आपके शरीर से निकलकर दूसरी तरफ ट्रांसफर होता है। चार्ज की इसी तेज अदला-बदली की वजह से आपको वह करंट या झटका महसूस होता है।

    गर्मियों में क्यों लग रहे हैं ये झटके?

    आमतौर पर इस तरह के शॉक ज्यादा सर्दियों में आम होते हैं, लेकिन कभी-कभार गर्मी के मौसम में भी इस तरह के झटके महसूस हो सकते हैं। सर्दियों में तो ड्राई हवा की वजह से ऐसा होता है, लेकिन गर्मियों में ऐसा होने की 2 बड़ी वजह हैं-

    खबरें और भी

    • एसी का लगातार इस्तेमाल: भीषण गर्मी में लोग अपना ज्यादातर समय एसी वाले कमरों, ऑफिस या कार में बिताते हैं। एसी कमरे की सारी नमी खींच लेता है और अंदर की हवा बिल्कुल रूखी हो जाती है। नमी न होने के कारण शरीर का चार्ज हवा में फैल नहीं पाता और चीजों को छूते ही आपको स्टेटिक शॉक लग जाता है।
    • सिंथेटिक कपड़ों का चलन: गर्मियों में हम अक्सर पसीना सुखाने वाले स्पोर्ट्स वियर या सिंथेटिक कपड़े पहनते हैं। जब ये कपड़े सोफे, कालीन या कार की सीट से रगड़ खाते हैं, तो शरीर में तेजी से स्टेटिक चार्ज इकट्ठा होने लगता है, जो इस झटके का कारण बनता है।

    क्या यह नुकसान पहुंचा सकता है?

    बिल्कुल नहीं! ये छोटे और हल्के झटके आपको थोड़ा चौंका जरूर सकते हैं और कभी-कभार अजीब भी लगते हैं, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसमें निकलने वाली ऊर्जा इतनी कम होती है कि इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।