विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थार, बाइक 4 लाख मेहमान और 150 पकवान...अनंत सिंह की बेटी की शादी के बीच याद आ गईं देश की ये शाही वेडिंग्स

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:00 PM (IST)

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है, जिसमें 4 लाख मेहमानों और 150 पकवानों का इंतजाम है।

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों सुर्खियों में (Image Source: AI Generated)

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों सुर्खियों में (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार से शादी से बंधन में बंधने जा रही है। इस शादी में 4 लाख मेहमानों को न्योता देने के साथ ही विधायक ने बिहार और देशभर के सभी लोगों को बिना इन्विटेशन कार्ड के आने को कहा है। 

खबरें ऐसी भी हैं कि इस वेडिंग में 150 से ज्यादा व्यंजनों का इंतजाम किया गया है। वहीं, शादी में घुड़दौड़, इनाम पाने वालों को थार और बाइक दिए जाने जैसी बहुत सी बातें इसे लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इससे पहले कौन-कौन सी शादियां अपने शाही अंदाज की वजह से पॉपुलर रहीं। 

मुकेश अंबानी के बेटे की शादी 

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले साल 2024 में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेन्ट की शादी सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। यह अब तक की सबसे महंगी और रॉयल वेडिंग्स में से एक है, जिसका कुल खर्चा 3000 करोड़ के आसपास का था। वहीं इस शादी में बॉलीवुड हस्तियों से लेकर नेताओं तक, कई नामी चेहरे शामिल हुए थे। 

मुकेश अंबानी की बेटी की शादी 

साल 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी हुई। जिसके बारे में ऐसा अनुमान है कि इस शादी में करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसमें भारतीय कलाकारों के साथ ही विदेशी कलाकार और अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी शिरकत की थी। 

सुब्रत रॉय के बेटे की शादी 

सहारा ग्रुप के दिवंगत संस्थापक के दोनों बेटों सुशांतो और सीमांतो रॉय की शादी एक ही साल 2004 में हुई थी। यह वेडिंग भी उन दिनों लोगों के बीच खूब चर्चा में रही, क्योंकि इसमें देश-दुनिया के 10,000 वीवीआईपी मेहमानों को न्योता था, जिनके वेलकम के लिए लखनऊ में प्राइवेट जेट के इंतजाम किए गए थे। इस शादी में इटालियन, मैक्सिकन और लेबनानी समेत 100 से ज्यादा शाही पकवानों की भी व्यवस्था थी। 

जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी 

फेमस माइनिंग कारोबारी जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी रेड्डी की शादी राजीव रेड्डी से साल 2016 में हुई थी। इस शादी के सुर्खियों में रहने के पीछे सबसे बड़ी वजह यह थी कि उस समय देश में नोटबंदी लागू थी। इसके बावजूद 500 करोड़ से ज्यादा की यह शाही वेडिंग 5 दिनों तक चली थी, जिसमें 50,000 मेहमान आए थे। वेडिंग के लिए जो इन्विटेशन कार्ड बनाए गए थे, उसमें सोने की परत के साथ ही एलसीडी स्क्रीन लगी हुई थी। 

लक्ष्मी मित्तल की भतीजी की शादी 

स्टील टाइकून लक्ष्मी मित्तल का नाम कौन नहीं जानता, फिर यह नाम उस समय भी सबकी जुबान पर था जब उनकी भतीजी सृष्टि मित्तल ने साल 2013 में गुलराज बहल से शादी रचाई। स्पेन के बार्सिलोना में हुई इस शादी का पूरा खर्च भी 500 करोड़ से ज्यादा का बताया जाता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।