Paper Bag Day 2023: क्यों मनाया जाता है पेपर बैग डे, जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व
Paper Bag Day 2023 12 जुलाई का दिन दुनियाभर में प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने और कागज से बने बैग के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। प्रद ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Paper Bag Day 2023: हर साल पेपर बैग डे 12 जुलाई को मनाया जाता है। आज के समय में लोग प्लास्टिक का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। जो हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है, पर्यावरण के लिए प्लास्टिक बैग की तुलना में पेपर बैग के उपयोग के फायदों के बारे में लोगों को जानकारी देना। तो आइए जानते हैं, पेपर बैग डे का इतिहास, महत्व और थीम।
पेपर बैग डे का क्या है इतिहास
फ्रांसिस वोले नाम के अमेरिकी आविष्कारक सन 1852 में पहली बार पेपर बैग मशीन बनाई थी। इसके बाद सन 1871 में, मार्गरेट ई. नाइट ने फ्लैट-बॉटम पेपर बैग बनाने के लिए एक और मशीन बनाई थी। उस समय इसका नाम किराने की थैलियों के रूप में प्रचलित हुआ। इन पेपर बैग का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में किया जाने लगा।
सन 1883 और 1912 में चार्ल्स स्टिलवेल और वाल्टर ड्यूबनेर ने बेहतर पेपर बैग डिजाइन किए गए।
पेपर बैग डे का महत्व
इस दिन को मनाने मुख्य मकसद है कि प्लास्टिक के बजाय पेपर बैग का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को जागरूक करना। इन दिनों लोग प्लास्टिक का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, जिससे आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार होते हैं।
पेपर बैग डे 2023 थीम
हर साल पेपर बैग डे एक निर्धारित थीम के तहत मनाया जाता है। इस साल पेपर बैग डे की थीम है- इस बार कुछ अलग करने की ठानें। प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करें और कागज के बैग का उपयोग शुरू करें।
पेपर बैग के फायदे
- पेपर बैग बनाने में कम ऊर्जा की खपत होती है।
- यह पर्यावरण के लिए नुकसानदायक नहीं होता है।
- खाद्द बनाने के लिए पेपर बैग का उपयोग किया जाता है।
- पेपर बैग को रिसाइकल किया जा सकता है
Pic Credit: Freepik

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।