Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माता-पिता की ये 5 बातें बच्चे जीवनभर कभी नहीं भूलते, क्या आप दे रहे हैं उन्हें अच्छे अनुभव?

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 05:04 PM (IST)

    आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं माता-पिता की वे 5 बेहद खास बातें, जो बच्चे बड़े होने के बाद भी कभी नहीं भूलते हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    बच्चों के दिल-ओ-दिमाग पर हमेशा के लिए छप जाती हैं पेरेंट्स की 5 बातें (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बचपन की यादें किसी गीली मिट्टी की तरह होती हैं, जिन पर पड़ा हर निशान उम्र भर के लिए छप जाता है। माता-पिता के रूप में, हम अक्सर सोचते हैं कि बच्चों को महंगे खिलौने, अच्छे कपड़े या शानदार छुट्टियां देकर हम उन्हें बेहतरीन बचपन दे रहे हैं।

    हालांकि, सच तो यह है कि बच्चे इन भौतिक चीजों को भूल जाते हैं। उन्हें याद रहता है तो सिर्फ वो एहसास, जो आपने उन्हें दिया। आइए जानते हैं माता-पिता की वे 5 बातें जो बच्चे बड़े होने के बाद भी कभी नहीं भूलते हैं।

    Parenting Advice

    (Image Source: AI-Generated) 

    जब आपने उन्हें अपना पूरा ध्यान और समय दिया

    बच्चों को याद नहीं रहता कि बचपन में उनके पास कौन-सा सबसे महंगा वीडियो गेम था, लेकिन उन्हें वो शाम हमेशा याद रहती है जब लाइट जाने पर आपने उनके साथ मोमबत्ती की रोशनी में लूडो खेला था या कहानियां सुनाई थीं। जब आप अपना मोबाइल फोन एक तरफ रखकर उनकी छोटी-छोटी और बेतुकी बातों को ध्यान से सुनते हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि वे आपके लिए कितने खास हैं।

    गलती करने या हारने पर आपका बर्ताव

    हर बच्चा गलती करता है- भी कोई कीमती चीज टूट जाती है, तो कभी परीक्षा में नंबर कम आते हैं। बच्चे उस पल को कभी नहीं भूलते कि उस समय आपने कैसा व्यवहार किया था। क्या आपने उन पर चिल्लाकर उन्हें डरा दिया था, या प्यार से गले लगाकर कहा था, "कोई बात नहीं, अगली बार बेहतर करेंगे"? आपका यह बर्ताव तय करता है कि भविष्य में जब वे किसी मुश्किल में होंगे, तो क्या वे आपसे सच बोलने की हिम्मत जुटा पाएंगे।

    खबरें और भी

    आपके किए हुए छोटे-छोटे वादे

    बच्चों की दुनिया बहुत छोटी और मासूम होती है। उनके लिए आपका किया हुआ एक छोटा सा वादा भी बहुत मायने रखता है। "शाम को हम पार्क चलेंगे" या "संडे को तुम्हारी पसंद का खाना बनेगा"- ये बातें उनके लिए किसी बड़े इवेंट से कम नहीं होतीं। जब आप अपना वादा निभाते हैं, तो बच्चों के मन में आपके प्रति एक गहरा विश्वास पैदा होता है, जो जिंदगी भर कायम रहता है।

    मुश्किल समय में आपका साथ

    जब बच्चा रात में डरावना सपना देखकर उठता है, या स्कूल में किसी बात से उदास होता है, तो उसे सिर्फ एक चीज चाहिए होती है- माता-पिता की बाहों का सुकून। आपके गले लगाने का वो सुरक्षित एहसास उन्हें यह विश्वास दिलाता है कि दुनिया में चाहे जो हो जाए, उनके माता-पिता हमेशा उनके साथ खड़े हैं। यह सुरक्षा का भाव उन्हें जीवन में एक आत्मविश्वासी इंसान बनाता है।

    आप दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं

    बच्चे वो नहीं सीखते जो आप उन्हें सिखाते हैं, बल्कि वो सीखते हैं जो वे आपको करते हुए देखते हैं। आप अपने घर के काम करने वालों से, किसी वेटर से या अपने पार्टनर से किस तरह बात करते हैं, बच्चे यह सब बड़ी खामोशी से देख रहे होते हैं। आपका दूसरों के प्रति सम्मान और दया का भाव ही उन्हें एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा देता है।

    कोई भी माता-पिता 'परफेक्ट' नहीं होते और ना ही हो सकते हैं, लेकिन हम रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे छोटे-छोटे पल जरूर बना सकते हैं, जो हमारे बच्चों के लिए जिंदगी भर की खूबसूरत यादें बन जाएं।

    यह भी पढ़ें- कहीं आपकी इन आदतों की वजह से तो जिद्दी नहीं हो रहा बच्चा? जानें पेरेंटिंग की 4 बड़ी गलतियां

    यह भी पढ़ें- टीनएज बच्चों की स्टडी टेबल से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें, फिर देखिए कैसे लगेगा पढ़ाई में पूरा मन