विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राखी पर मीलों दूर हैं भाई-बहन? इन तरीकों से वर्चुअली मनाएं रक्षाबंधन, दूर होकर भी लगेगा पास हैं आप

Updated: Wed, 26 Aug 2026 07:00 AM (IST)

रक्षाबंधन पर दूर बैठे भाई-बहन भी वर्चुअल तरीकों से त्योहार मना सकते हैं। कुछ वर्चुअल तरीकों से रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहन के साथ होने का एहसास कर सकते हैं।

वर्चुअली कैसे मनाएं राखी का त्योहार? (AI Generated Image)

वर्चुअली कैसे मनाएं राखी का त्योहार? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और विश्वास का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी मंगलकामना करती हैं। इस त्योहार पर भाई अपनी बहनों को तोहफे देते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं। 

हालांकि, कई बार पढ़ाई, नौकरी या किसी और कारण से भाई-बहन अलग-अलग शहरों या देश में रहते हैं और राखी के मौके पर भी साथ नहीं आ पाते। हालांकि, आज के तकनीक के दौर में थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ इन दूरियों को कम किया जा सकता है। आइए जानें रक्षाबंधन के त्योहार को लॉन्ग डिसटेंस में रहने वाले भाई-बहन कैसे वर्जुअली मना सकते हैं।  

ई-राखी और एडवांस गिफ्ट सरप्राइज

ऑनलाइन शॉपिंग और कूरियर सर्विसेज से अब एक-दूसरे के लिए गिफ्ट्स भेजना काफी आसान हो गया है। त्योहार के कुछ दिन पहले ही आप अपने भाई के लिए उसकी पसंद की राखी ऑनलाइन भिजवा सकते हैं। साथ ही, रोली, चावल और उनकी पसंदीदा मिठाई का पैक अब ऑनलाइन ऐप्स से मिनटों में उन तक पहुंच सकता है। 

बहन के लिए भी आप ऑनलाइन कोई उनकी पसंद का गिफ्ट भिजवा सकते हैं या कोई गिफ्ट कार्ड दे सकते हैं, जिससे वो अपनी पसंद के हिसाब से खुद ही गिफ्ट ले सकती है।

वर्चुअल राखी बांधना

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का मुहूर्त का खास महत्व होता है। ऑनलाइन मीटिंग ऐप्स या वीडियो कॉल के जरिए आप वर्जुअल राखी बांध सकती हैं। पारंपरिक कपड़ों में तैयार हों और वीडियो कॉल पर ही अपने भाई की आरती उतारकर, भाई खुद कलाई पर राखी बांधकर और खुद एक-दूसरे की पंसद की मिठाइयां खाकर रक्षाबंधन मना सकते हैं। ये तरीका भले ही डिजिटल है, लेकिन इससे आप दोनों को एक-दूसरे के करीब होने का एहसास होगा। 

ऑनलाइन लंच या डिनर

त्योहार का मजा ही तब आता है, जब सभी साथ बैठकर खाना खाते हैं। फिजिकली अगर आप अपने भाई-बहन के करीब नहीं आ पा रहे हैं, तो आप ऑनलाइन लंच या डिनर प्लान कर सकते हैं। ऑनलाइन एक जैसा खाना ऑर्डर करके आप वीडियो कॉल पर साथ बैठकर खाना खा सकते हैं और बचपन की पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं। 

वर्जुअल मूवी नाइट

इस बार रक्षाबंधन शुक्रवार को आ रहा है यानी लॉन्ग वीकेंड। ऐसे में आप चाहें, तो ऑनलाइन मूवी नाइट प्लान कर सकते हैं। साथ ऑनलाइन बैठकर आप अपनी बचपन की पसंदीदा मूवी देख सकते हैं, फिल्म के सीन्स पर हंस सकते हैं और पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं।  

प्यारा मैसेज

अगर किसी कारण से आप अपने भाई या बहन के लिए कोई गिफ्ट प्लान नहीं कर पाए हैं, तो राखी के त्योहार पर आप उनके लिए एक प्यारा-सा कस्टमाइज्ड वीडियो मैसेज या अगर उन्हें किताबों का शौक है, तो ई-बुक गिफ्ट कर सकते हैं। राखी प्यार का त्योहार है। इसलिए दिल से आप अपने भाई-बहनों के लिए जो भी करेंगे, उन्हें खुशी ही होगी।