विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चों की पहुंच से आज ही दूर करें घर की ये 6 चीजें, छोटी-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Updated: Wed, 26 Aug 2026 09:00 AM (IST)

बच्चों को घर में सुरक्षित रखने के लिए कुछ सामान्य घरेलू चीजों से दूर रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे उनके ...और पढ़ें

बच्चों की सुरक्षा के लिए घर की इन 6 चीजों को रखें दूर (Picture Credit- AI Generated)

बच्चों की सुरक्षा के लिए घर की इन 6 चीजों को रखें दूर (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चों के लिए चीजें एक्सप्लोर करने का तरीका होता है उस चीज को मुंह में डाल लेना। इससे इमरजेंसी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए यह देखना बेहद जरूरी है कि आपके बच्चे की पहुंच से ऐसी चीजें दूर रहें जो उनके गले में अटक सकती हैं या उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए ऐसी ही 6 घरेलू चीजों पर नजर डालते हैं जिन्हें आपको अपने बच्चों से दूर रखने की जरूरत है।

बटन बैटरी

ज्यादातर खिलौनों में इस्तेमाल होने वाली बटन बैटरी निगलने पर बच्चे के डायजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर हो सकता है।

  • क्या करें: खिलौने और इलेक्ट्रॉनिक्स के कम्पार्टमेंट को बैटरी डालने के बाद अच्छी तरह बंद करना ना भूलें। एक्स्ट्रा बैटरी को ऐसी जगह पर स्टोर करें जहां बच्चे का हाथ ना पहुंच पाए।
  • भारी-भरकम चादरें: छोटे बच्चों के लिए भारी-भरकम चादर या कंबल खतरनाक हो सकते हैं। एक साल से कम ऊपर के बच्चों पर इसे डालकर छोड़ना सेफ नहीं है। इससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो सकती है और ऑक्सीजन का लेवल कम हो सकता है।
  • क्या करें: बच्चों को ऐसी चादर या कंबल ओढ़एं, जिनके वजन के नीचे वो दबे नहीं।

क्लीनिंग आइटम

पांच से छह साल के बच्चों को इसका खतरा ज्यादा रहता है। इनमें मौजूद नुकसानदायक केमिकल पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं। भले ही क्लीनिंग प्रोडक्ट नैचुरल होने का दावा क्यों ना करते हों, उनके लिए टॉक्सिक हो सकते हैं।

  • क्या करें: जितना हो सके क्लीनिंग से जुड़ी चीजों को ऊपर के केबिनेट में रखें। इससे आपको बार-बार उन पर नजर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • ईयर-बड्स और चार्जिंग कॉर्ड: छोटे बच्चों और शिशुओं के लिए छोटे इलेक्ट्रॉनिक आयटम और उनकी एसेसरीज खतरा हो सकती हैं। ईयर-बड्स के जहां गले में अटकने का खतरा रहता है, वहीं हेडफोन्स की तेज आवाज छोटे बच्चों के कानों के सही नहीं होती। चार्जिंग कॉर्ड में उलझकर गिरने का खतरा भी बना रहता है।
  • क्या करें: इन चीजों को उनसे दूर रखें। साथ ही कॉर्ड में कोई क्रैक हो या वायर बाहर की तरफ निकल रही हो तो उसे तुरंत हटा दें।

पर्स और हैंडबैग्स

इनमें हम ऐसी चीजें रखते हैं जो बच्चों के लिए ज्यादातर खतरनाक हो सकती हैं, जैसे सिक्के, दवाइयां, मेकअप या फिर चाबी।

  • क्या करें: फर्श या बिस्तर पर हैंड बैग्स या पर्स को यूं ही खुला ना छोड़ें।
  • पालतुओं का खाना: अगर आपके घर में कोई पैट है तो उनका खाना और उनके खिलौने छोटे बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।
  • क्या करें: इन चीजों को उनकी तय जगहों पर रखें और ध्यान रखें कि बच्चे की पहुंच वहां तक ना हो पाए।

यह भी पढ़ें- होमवर्क AI कर रहा है और बच्चा फोन में लगा है? साइकोलाजिस्ट ने बताया कैसे लौटाएं बच्चों की एकाग्रता