घुटनों के बल चलने लगा है बच्चा? पेरेंट्स आज ही फॉलो करें घर को 'बेबी प्रूफ' बनाने के ये काम के टिप्स
घर में छोटे बच्चे के चलना सीखने के बाद पेरेंट्स की उनपर नजर रखने की 24 घंट की ड्यूटी होती है।

घर को बेबी प्रूफ बनाने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नन्हे शिशु में चीजों को एक्सप्लोर करने की सबसे ज्यादा उत्सुकता होती है। वहीं, जब वो घुटनों के बल चलना शुरू करता है तो पेरेंट्स का डर बढ़ जाता है क्योंकि घर की हर चीज चाहे अच्छी हो या बुरी उसके लिए खिलौने के समान ही है। ऐसे में बच्चे पर नजर रखने के साथ ही पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि घर को बेबी प्रूफ बनाया जाए।
घर को बेबी प्रूफ बनाने के टिप्स
टॉडलर की सेफ्टी के लिए घर को बेबी प्रूफ बनाना बहुत जरूरी है, ताकि वह पूरे घर में कहीं भी बिना चोट या किसी बड़े खतरे के आराम से खेल सके। इसके लिए पेरेंट्स कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं:
चोट लगने से बचाने के तरीके
इलेक्ट्रिक सॉकेट्स को बंद करने के लिए सेफ्टी कैप या कवर का इस्तेमाल करें।
लकड़ी के फर्नीचर और अलमारी के नुकीले कोनों को सॉफ्ट बनाने के लिए सिलिकॉन कॉर्नर गार्ड उपयोग करें।
भारी फर्नीचर को पलटने से बचाने के लिए उन्हें दीवार से सटाकर रखने में समझदारी है।
वहीं, फर्श ज्यादा फिसलना है तो उसपर मैट बिछाकर ही बच्चे को छोड़ें।
जलने से बचाने के तरीके
गरम चाय-कॉफी और खाने-पीने की चीजों को टेबल या किचन स्लैब पर किनारे पर न रखते हुए एकदम बीच में रखें।
रसोई में खाना बनाते समय संभव हो तो पीछे वाला स्टोव इस्तेमाल में लाएं।
माचिस, लाइटर या मोमबत्तियों को बच्चे की पहुंच से दूर रखें।
कपड़ों को आयरन करने के बाद प्रेस को अलग सुरक्षित स्थान पर रखें, जहां बच्चा न पहुंच पाए।
गिरने से बचाने के तरीके
बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा गिरने से रहता है क्योंकि अक्सर वो बेड, सोफा या कुर्सी से गिरकर ही चोट खाते हैं। वहीं, जब वो नया-नया चलने लगते हैं तो उनके शरीर का संतुलन ठीक से न बन पाने के चलते फिसलने का खतरा रहता है। ऐसे में कई तरीकों से उनकी सेफ्टी की जा सकती है:
सेफ्टी के लिए सीढ़ियों पर सुरक्षा गेट लगवाया जा सकता है।
खिड़कियों को प्रूफिंग की जरूरत है, ऐसा लगवाएं कि वो पूरी तरह से न खुल सकें। इसके लिए 'विंडो गार्ड्स' या 'स्टॉपर्स' का इस्तेमाल करें।
अगर बालकनी ज्यादा ऊंची नहीं है और उसके बीच में ज्यादा है तो उसकी ग्रिल ऊंची करवाकर नेट लगवाने की सोचें।
बिस्तर के लिए रेलिंग्स का इस्तेमाल का करें और कुर्सी या सोफा के लिए बेल्ट उपयोग में लाएं।
