विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना कॉल, ना टेक्स्ट, ना मिलने का टाइम! समझिए कैसे बिना कहे रिश्ता तोड़ देता है 'साइलेंट ब्रेकअप'

Updated: Thu, 27 Aug 2026 09:26 AM (IST)

आज के दौर में जरूरी नहीं कि रिश्ता खत्म होने से पहले लड़ाई-झगड़ा हो, बिना कुछ बताए भी कपल ब्रेकअप कर रहे हैं।

साइलेंट ब्रेकअप ट्रेंड (Image Source: AI Generated)

साइलेंट ब्रेकअप ट्रेंड (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल बदलते डेटिंग ट्रेंड में रिश्ते निभाने का तरीका भी बदल गया है। पहले के समय में जब कोई रिश्ता खत्म होता था तो उसपर बातचीत और सहमति से ब्रेकअप किया जाता था लेकिन आज के समय में लोगों में साइलेंट ब्रेकअप ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है साइलेंट ब्रेकअप ट्रेंड और क्यों लोग रिश्ता खत्म करने के लिए इस तरीके को चुन रहे हैं। 

साइलेंट ब्रेकअप ट्रेंड 

पहले जब रिलेशनशिप खत्म होने से पहले लड़ाई-झगड़ा, बहस और रोना-धोना होता था पर अब ब्रेकअप बड़ी ही शांति से किया जाने लगा है। इस तरीके को सॉफ्ट एग्जीक्यूशन का नाम भी दिया जा रहा है। इसमें व्यक्ति सीधे तौर पर रिलेशनशिप ओवर हो जाने के बारे में नहीं बताता, बल्कि वह धीरे-धीरे पार्टनर से दूरी बनाने लगता है। 

पहले पहल मिलना-जुलना कम हो जाता है, फिर बातचीत कम होने लगती है और समय के साथ कपल इमोशनली दूरी महसूस करने लगते हैं। 

साइलेंट ब्रेकअप के संकेत 

ऐसे कई संकेत हैं जो साफ तौर पर जाहिर करते हैं कि एक पार्टनर साइलेंट ब्रेकअप करने की सोच रहा है: 

साथ में समय न बिताने के बहाने 

जो व्यक्ति साइलेंट ब्रेकअप करना चाहता है, उसमें अब मिलने के लिए पहले जैसा उत्साह नहीं दिखेगा। यहां तक कि अगर दूसरा पार्टनर डेट के लिए प्लान बनाता भी है तो वह किसी न किसी बहाने से उसे कैंसल करने की कोशिश करेगा। जबकि रिश्ते को जिंदा रखने के लिए एक दूसरे के प्रति उत्साह बेहद जरूरी शर्त है। 

बहुत कम बातचीत 

पार्टनर की बातचीत ऐसा लगेगा कि वह जबरदस्ती बात कर रहा है। उनका आपके विचारों और भावनाओं को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं रहेगी। इसके अलावा, वो अपनी जिंदगी और उससे जुड़ी दिक्कतों के बारे में भी बताने में रुचि नहीं रखेंगे। 

अपनी तरफ से कोई एफर्ट नहीं 

उनका पैसा, समय, भावनाएं और ऊर्जा अब आप पर खर्च नहीं होगी। इसे आसान शब्दों में समझें तो एक पार्टनर के एफर्ट न के बराबर हो जाएंगे। यह सबसे बड़ा संकेत है जिसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। 

रिश्ते के अलावा सब चीजों को प्राथमिकता 

आप पाएंगे कि उनकी जिंदगी में हर चीज प्राथमिकता की सूची में है, बस आप वहां जगह नहीं रखते। फिर चाहे उनके दोस्त, उनका काम या परिवार ही क्यों न हो। यहां तक कि उनके प्लान में भी आप ज्यादातर समय शामिल नहीं होंगे।