रक्षाबंधन के लॉन्ग वीकेंड पर बनाएं भाई-बहन के साथ ट्रिप का प्लान, दिल्ली के पास की ये जगहें हैं बेस्ट
रक्षाबंधन का त्योहार इस साल लॉन्ग वीकेंड पर आ रहा है, जो जिंदगी की भागदौड़ से ब्रेक लेने का अच्छा मौका है।

रक्षाबंधन पर घूमने का मौका (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्योहार इस साल शुक्रवार के दिन आ रहा है यानी ये त्योहार लॉन्ग वीकेंड पर आ रहा है। जिंदगी की भागदौड़ से ब्रेक लेने का ये अच्छा समय है। राखी के मौके पर आप अपने भाई-बहनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
घूमने के बहाने आप अपने भाई-बहनों के साथ समय बिता सकते हैं और रिलैक्स भी कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो इसके आस-पास की कुछ जगहें वीकेंड पर घूमने जाने के लिए परफेक्ट हैं। आइए जानें रक्षाबंधन के लॉन्ग वीकेंड पर आप कहां-कहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।
नीमराना फोर्ट पैलेस, राजस्थान
दिल्ली से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नीमराना फोर्ट पैलेस रक्षाबंधन के वीकेंड के लिए काफी अच्छी जगह है। अरावली पहाड़ियों के बीच इस किले से बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। यहां का राजसी ठाठ-बाठ, आस-पास का खूबसूरत नजारा और शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आपकी छुट्टी को मजेदार बना देंगे।
लैंसडाउन, उत्तराखंड
अगर आप अपने भाई-बहनों के साथ हरियाली और ठंडी हवाओं का मजा लेना चाहते हैं, तो उत्तराखंड का लैंसडाउन काफी अच्छी जगह है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 250 किलोमीटर है। सबसे खास बात है कि बाकी हिल स्टेशन्स की तरह यहां भीड़ नहीं होती। इसलिए आपको होटल भी आसानी से मिल जाएंगे और आप आराम से घूम भी सकते हैं। यहां से हिमालय की चोटियां देखना, झील में बोटिंग करना और देवदार के जंगलों के बीच घूमना काफी रोमांचक होता है।
जयपुर, राजस्थान
जयपुर दिल्ली से लगभग 4-5 घंटे का सफर है। पिंक सिटी में आप आमेर का किला, हवा महल, सिटी पैलेस और नाहरगढ़ किले का ऐतिहासिक नजारा देख सकते हैं। सनसेट के समय ये नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। इसके अलावा, आप जयपुर के बाजार से शॉपिंग भी कर सकते हैं और अपने भाई-बहनों के लिए गिफ्ट भी ले सकते हैं।
ऋषिकेश, उत्तराखंड
अगर आप और आपके भाई-बहन एडवेंचर के शौकीन हैं, तो ऋषिकेश काफी अच्छी जगह है। गंगा के किनारे बसे इस शहर में आप रिवर राफ्टिंग और कैम्फिंग का आनंद ले सकते हैं। शाम के समय त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती के दर्शन कर सकते हैं, जो मन को शांति देने वाला होता है।
मथुरा-वृंदावन, उत्तर प्रदेश
अगर आप रक्षाबंधन पर किसी अध्यात्मिक जगह जाना चाहते हैं, तो मथुरा-वृंदावन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जन्माष्टमी भी कुछ ही दिनों में आने वाली है। ऐसे में मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए जा सकते हैं। बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर में दर्शन करें। इसके अलावा, आप यहां के मशहूर पेड़े, लस्सी और स्ट्रीट फूड्स का भी आनंद ले सकते हैं।
