Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया का सबसे अनोखा एयरपोर्ट जहां समुद्र तट पर लैंड करती हैं फ्लाइट्स, देखकर आप भी कहेंगे- ‘वाह!’

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 02:17 PM (IST)

    स्कॉटलैंड में एक ऐसा एयरपोर्ट है जो देश दुनिया के लोगों के लिए बड़ा अट्रैक्शन बना हुआ है और इसकी वजह रेत पर विमानों की लैंडिंग है। ...और पढ़ें

    बारा आइलैंड का अनोखा समुद्र तट पर लैंड करने वाला एयरपोर्ट (Image Source: AI Generated)

    बारा आइलैंड का अनोखा समुद्र तट पर लैंड करने वाला एयरपोर्ट (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पहाड़, झरने, नदियां, किले, महल जैसी चीजें घूमने-फिरने वाले लोगों के लिए खास अट्रैक्शन हो सकती हैं, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि इस लिस्ट में एयरपोर्ट भी शामिल होगा? हम बात कर रहे हैं स्कॉटलैंड के एक ऐसे एयरपोर्ट की, जिसे लोग दूर-दूर से इसके अनोखे होने की वजह से देखने आते हैं। 

    बारा आइलैंड का अनोखा एयरपोर्ट 

    स्कॉटलैंड के बारा आइलैंड पर स्थित बारा एयरपोर्ट दुनिया का अनोखा ऐसा एयरपोर्ट है जो सामान्य हवाई जहाजों की तरह रनवे पर नहीं बल्कि समुद्र तट यानी बीच पर लैंड करता है। बताते चलें कि यह एयरपोर्ट दुनिया का इकलौता कमर्शियल एयरपोर्ट है जहां विमान रेत से अपनी उड़ान भरते हैं। आइए जानते हैं इस एयरपोर्ट की और भी खास बातें: 

    बारा एयरपोर्ट की खासियत 

    1. सामान्य हवाईअड्डे जहां कंक्रीट के बने होते हैं, वहीं बारा द्वीप पर 'ट्रैघ म्होर' यानी समुद्र तट ही रनवे का काम करता है। 

    2. इस एयपोर्ट पर लैंडिंग टाइड (ज्वार-भाटा) के हिसाब से की जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हाई टाइड की स्थिति होती है तो यह रेतीला रनवे पानी में डूब जाता है। इसी वजह से लैंडिंग हमेशा लो टाइड के समय होती है। 

  • जब विमान यहां ओपरेट नहीं हो रहे होते, तब यह बीच आम लोगों के लिए खुला रहता है। 

  • समुद्र तट पर लकड़ी के डंडे लगाए गए हैं जो रनवे की दिशा और सीमा के बारे में जानकारी देते हैं।

  • बारा के फेमस अट्रैक्शन 

    वैसे तो इस आइलैंड का सबसे बड़ा अट्रैक्शन समुद्र तट पर बना यह एयरपोर्ट है, पर यहां बहुत सी और भी जगहें हैं जो इसे खास बनाती हैं: 

    किसिमुल कैसल 

    बारा द्वीप के कैसल में स्थित किसिमुल कैसल को समुद्र का महल भी कहा जाता है। इस किले का कनेक्शन मैकनील कबीले से माना जाता है। 

    हीवल 

    हीवल द्वीप को बारा द्वीप की सबसे ऊंची चोटी कहा जाता है जो करीब 383 मीटर ऊंची है। इस जगह की खासियत यह है कि यहां से कैसलबे और अटलांटिक महासागर का 360 डिग्री नजारा देखा जा सकता है। 

    खबरें और भी

    हेबरीडियन गांव

    द्वीप पर रहने वाले लोगों का ट्रेडिशन जानने-समझने के लिए हेबरीडियन गांव का रुख किया जा सकता है। 

    वाइल्डलाइफ एडवेंचर 

    समुद्र किनारे लंबी सी वॉक और वाइल्डलाइफ एडवेंचर के लिए स्कॉटलैंड का बारा द्वीप एक बेस्ट लोकेशन हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें- कम खर्च में यादगार छुट्टियां मनाने के लिए बेस्ट है केरल का तिरुवनंतपुरम, यहां पढ़ें पूरी ट्रैवल गाइड

    यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक से चर्चा में आया रेलवे का 'सैलून कोच', जानिए आम आदमी कैसे कर सकता है इसे बुक