Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरगी क्रूज हादसे में नया पेंच : प्रीमियम जमा, फिर भी बीमा अटका, कंपनी ने जारी कर दी गलत पॉलिसी

    Updated: Wed, 06 May 2026 04:11 PM (IST)

    जबलपुर के बरगी बांध हादसे में क्रूज के बीमा को लेकर पेंच फंस गया है। प्रीमियम जमा होने के बावजूद बीमा का नवीनीकरण अटका है। पर्यटन निगम बीमा कंपनी पर क ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    बरगी में डूबे क्रूज को निकाला गया (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। जबलपुर के पास बरगी बांध में डूबे क्रूज को लेकर चल रहे विवादों के बीच अब बीमा से जुड़ा एक बड़ा तकनीकी पेच सामने आया है। पर्यटन निगम इसे सुलझाने के लिए बीमा करने वाली कंपनी पत्र-व्यवहार कर रहा है। जरूरत पड़ने पर बीमा कंपनी पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

    प्रीमियम जमा, फिर भी नहीं हुआ नवीनीकरण

    जानकारी के मुताबिक, क्रूज के बीमा का नवीनीकरण 23 मार्च 2026 से पहले किया जाना था। इसके लिए 19 मार्च को ही यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में प्रीमियम जमा कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद पॉलिसी रिन्यू नहीं हुई। बताया जा रहा है कि कंपनी ने नवीनीकरण की जगह नई पॉलिसी जारी कर दी, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया।

    पर्यटन निगम ने उठाए सवाल

    पर्यटन निगम के जल क्रीड़ा सलाहकार कमांडर राजेंद्र निगम के अनुसार, प्रीमियम समय पर जमा होने के बावजूद पॉलिसी का नवीनीकरण नहीं होना बीमा कंपनी की चूक है। उनका कहना है कि सभी नियमों का पालन किया गया था और किसी प्रकार की लापरवाही निगम की ओर से नहीं हुई।

    सभी नौकाओं का था बीमा कवर

    कमांडर राजेंद्र निगम ने यह भी बताया कि बरगी बोट क्लब में संचालित सभी छह नौकाओं, जिनमें दो क्रूज भी शामिल हैं, का बीमा कराया गया था। इस बीमा में यात्रियों सहित सभी जोखिम कवर थे, जिससे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में मुआवजा सुनिश्चित हो सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बरगी में डूबे क्रूज को जांच के पहले नष्ट करने पर उठे सवाल, पीड़ित का दावा- साक्ष्य मिटाए

    पत्राचार जारी, कानूनी विकल्प खुले

    क्रूज हादसे के बाद जब बीमा की स्थिति की समीक्षा की गई, तब इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। फिलहाल पर्यटन निगम बीमा कंपनी से पत्राचार कर रहा है और जरूरत पड़ने पर कानूनी विकल्प अपनाने की तैयारी में है, ताकि नुकसान की भरपाई नियमानुसार सुनिश्चित की जा सके।