Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल में बस ने बाइक को मारी टक्कर, एएसआइ डिवाइडर में भिड़े, बेल्ट का बकल पेट में घुसने से मौत

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 02:10 AM (IST)

    भोपाल-इंदौर रोड पर एक यात्री बस की टक्कर से सीहोर पुलिस लाइन में पदस्थ एएसआई शंकर सिंह उइके की मौत हो गई। बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सड़क हादसे में मौत। (प्रतीकात्मक चित्र)

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। सीहोर लाइन में पदस्थ एएसआई शंकर सिंह उइके की सड़क हादसे में मौत हो गई। भोपाल-इंदौर रोड पर तूमड़ा जोड़ के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार एएसआई को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे वह डिवाइडर में जाकर भिड़ गए और पेट में ड्रेस का बकल घुसने से इलाज के दौरान मौत हो गई।

    बस छोड़कर भागा चालक

    उधर, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और सवारियों से भरी बस को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया। सूचना पर खजूरी सड़क थाना पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही बस जब्त कर ली है।

    यह भी पढ़ें- MP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत, भर्ती का बदलेगा पैटर्न, एक परीक्षा के आधार पर मिलेंगे कई मौके

    मूलत: केसली का रहने वाला था युवक 

    पुलिस के अनुसार 61 वर्षीय शंकर सिंह उईके मूलत: सागर जिले के केसली के रहने वाले थे। वर्तमान में वह भोपाल के अशोकागार्डन क्षेत्र स्थित दशमेष नगर में परिवार के साथ रहते थे। शंकर सिंह सीहोर पुलिस लाइन में पदस्थ थे। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह बाइक से सीहोर लाइन के लिए रवाना हुए थे। वह 11 बजे घर से निकले थे। वह सीहोर रोड पर तूमड़ा जोड़ के पास जैसे ही पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी, टक्कर से उनकी बाइक का नियंत्रण बिगड़ा और डिवाइडर से टकरा गए। इसी दौरान उनकी यूनिफार्म के बेल्ट का बकल पेट में घुस गया। गंभीर रूप से घायल शंकर सिंह को राहगीरों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

    पेट की नसें कटीं, चार-चार ऑपरेशन भी हुए

    शंकर सिंह के पुत्र रामकुमार के अनुसार डाक्टरों ने उन्हें बताया कि बेल्ट का बकल लगने से पेट की नसें कट गई थीं। जिसके चलते उनके चार आपरेशन भी किए गए, लेकिन इसके बावजूद इलाज के दौरान शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। रामकुमार ने बताया कि जुलाई में उनके पिता का रिटायरमेंट होने वाला था।