भोपाल में 'पति, पत्नी और वो': पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख भड़का पति; मारपीट के बाद स्कूटी तोड़ी
भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ देखकर हंगामा कर ...और पढ़ें

भोपाल में पत्नी को दूसरे युवक संग देख भड़का पति
HighLights
भोपाल में पति ने पत्नी को दूसरे पुरुष संग देखा।
गुस्से में पति ने पत्नी से मारपीट की, स्कूटी तोड़ी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित जेके रोड पर देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे पुरुष के साथ देख लिया।
पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ देखकर पति ने अपना आपा खो दिया और सड़क पर ही जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने सरेराह पत्नी के साथ मारपीट की। पति का उग्र रूप देखकर पत्नी का दोस्त अपनी स्कूटी वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद गुस्से में आगबबूला पति ने उस स्कूटी को सड़क पर पटक-पटक कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पति की नाराजगी देख मौका पाते ही पत्नी भी खुद को बचाते हुए वहां से भाग निकली।
देर रात सड़क पर हुए इस ड्रामे और शोर-शराबे को सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
