Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों के लिए संकट बना कैनाइन डिस्टेंपर वायरस, NCTA ने जारी की एडवाइजरी

    Updated: Thu, 21 May 2026 08:59 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) बाघों के लिए गंभीर खतरा बन गया है, जिससे अब तक छह बाघों की मौत हो चुकी है। राष् ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    कान्हा में बाघों पर संकट (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों के लिए कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) संकट बन गया है। इस वायरस से बाघिन और चार शावकों का पूरा कुनबा खत्म हो चुका है। एक अन्य बाघ की पिछले दिनों मौत हो गई। अब तक छह बाघों को अपना शिकार बना चुके कुत्तों से फैलने वाले इस वायरस ने कान्हा पार्क प्रबंधन की ही नहीं, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की चिंता भी बढ़ा दी है। अब इस वायरस का संक्रमण बाघों में फैलने से रोकने के लिए एनटीसीए ने एडवाइजरी जारी की है।

    बता दें कि इस वायरस से बचाव के लिए प्रतिवर्ष जंगल व गांव के समीप विचरण करने वाले कुत्तों का टीकाकरण किया जाता रहा है। इसके बाद भी कान्हा में इस वायरस की चपेट में बाघों के आने से वन अमले की नाकामी सामने आ रही है।

    बाघ रहवासों के आसपास टीकाकरण जरूरी

    कारण यह है कि एनटीसीए की चेतावनी में अभयारण्यों और अन्य बाघ रहवासों के आसपास कुत्तों के टीकाकरण को आवश्यक बताया गया है। बाघ अभयारण्यों में और उसके आसपास सक्रिय और निष्क्रिय रोग निगरानी प्रणालियों को मजबूत करने के लिए कहा गया है, जिसमें जंगली मांसाहारी जीवों की नियमित स्वास्थ्य निगरानी भी शामिल है।

    एनटीसीए ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध किया है कि वे उपरोक्त उपायों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि जनवरी से लेकर अब तक साढ़े चार माह में मध्य प्रदेश में वैसे भी 33 बाघों की मौत हो चुकी है। इनमें कई का शिकार किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में अमचूर को समझ लिया ड्रग्स, 57 दिन जेल में रहा इंजीनियर; हाई कोर्ट ने सुनाया 10 लाख मुआवजे का आदेश

    बाघों में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस की रोकथाम के लिए उपाय किए गए हैं। एहतियात बरतते हुए कुत्तों को टाइगर रिजर्व सीमा से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं। कुत्तों का टीकाकरण भी कराने पर जोर है। अन्य टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरती जा रही है।
    -डा. समीता राजौरा, मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक, मप्र वन