Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP News: किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, 'चिड़िया चुग गई खेत' की सांकेतिक झांकी के साथ सरकार को घेरा

    Updated: Tue, 02 Dec 2025 05:02 PM (IST)

    भोपाल में, कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए अनूठा प्रदर्शन किया। 'चिड़िया चुग गई खेत' की सांकेतिक झांकी के साथ, विधायकों ने किसानों ...और पढ़ें

    Hero Image

    विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता।

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। किसानों का मुद्दे पर सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में सरकार को घेरने के बाद मंगलवार को सदन के बाहर कांग्रेस ने चिड़िया चुग गई खेत की सांकेतिक झांकी के साथ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान पार्टी के विधायकों ने आरोप लगाया कि किसान को ना तो उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और ना ही समय पर खाद व मुआवजा। सरकार किसान हित की लगातार अनदेखी कर रही है।हजारों किसान सड़कों पर उतर रहे हैं पर सरकार आंख, नाक और कान बंद करके बैठी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कतार के फेर में फंसा किसान

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ कांग्रेस के अधिकतर विधायकों ने चिड़िया चुग गई खेत की सांकेतिक झांकी लेकर नारेबाजी की। सिंघार ने कहा कि किसान का लाइन और चक्कर खत्म ही नहीं हो रहे हैं। कभी वह खाद के लिए लाइन में लगता है तो कभी मुआवजे के लिए भटकता है। दस घंटे बिजली का दावा तो सरकार करती है पर वास्तव में आठ घंटे भी नहीं मिल रही। इस पर भी बीच-बीच में ट्रिपिंग होती रहती है। वोल्टेज की समस्या अलग है।

    भावांतर का झुनझुना बजा रही सरकार 

    सिंघार ने कहा कि कृषि की लागत लगातार बढ़ रही है, पर किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। थोक में 150 रुपये की दर से प्रति क्विंटल प्याज बिक रही है। किसान मजबूर होकर सड़क पर संघर्ष कर रहा है, जबकि सत्ताधारी केवल भावांतर का झुनझुना बजा रहे हैं। किसानों के खेत भाजपा सरकार रूपी चिड़िया पहले ही साफ कर चुकी है।