Trending

    आलीराजपुर में वारंटी पकड़ने गई गुजरात पुलिस पर हमला, ग्रामीणों ने खदेड़ा; काठ्ठीवाड़ा थाने में लेनी पड़ी शरण

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 02:55 AM (IST)

    मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के काठ्ठीवाड़ा में गुजरात पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आणंद से वारंटी पकड़ने आई टीम को नानी बड़ोई गांव में घेरकर प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भ्ज्ञारतीय पुलिस बल। (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के काठ्ठीवाड़ा क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब गुजरात के आणंद जिले से आई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम नानी बड़ोई गांव में एक वारंटी की तलाश में पहुंची थी, लेकिन विरोध इतना उग्र हो गया कि जवानों को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा।

    पुलिस अधीक्षक रघुवंशी सिंह भदौरिया के मुताबिक आणंद से चार पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और पुलिस दल को वहां से हटना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद सोलंकी का खामेनेई पर विवादित पोस्ट, कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

    हमले के दौरान पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया गया। गाड़ी के कांच फोड़ दिए गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय भाबरा पुलिस सक्रिय हुई। अतिरिक्त बल के पहुंचते ही ग्रामीण मौके से भाग निकले।

    गुजरात पुलिस की टीम को सुरक्षित निकालकर आजाद नगर थाने लाया गया। फिलहाल इस मामले में किसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस सतर्क है।