Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजगढ़ में सड़क हादसा: भोपाल से गुना जा रही बस पलटने से 26 यात्री घायल

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 10:13 PM (IST)

    राजगढ़ जिले में भोपाल-ब्यावरा हाईवे पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 26 यात्री घायल हो गए। तेज रफ्तार के कारण हुए इस हादसे के बाद घायलों को नरस ...और पढ़ें

    राजगढ़ में बस पलटी।

    राजगढ़ में बस पलटी।

    HighLights

    1. राजगढ़ में भोपाल-गुना बस अनियंत्रित होकर पलटी।

    2. हादसे में बस में सवार 26 यात्री घायल हुए।

    3. घायलों को नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजगढ़ जिले में नरसिंहगढ़ के समीप भोपाल-ब्यावरा हाइवे पर एक बस अनियत्रिंत होकर पलट गई। इस हादसे में बस में करीब 26 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उपचार किया जा रहा है। हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं है।

    मौके पर मची चीख-पुकार

    जानकारी के मुताबिक गुरुकृपा ट्रैवल्स की बस एमपी 13- जेडएच-8492 गुरुवार रात भोपाल से चलकर गुना जा रही थी। बस तेज स्पीड में थी और करीब 50 यात्री सवार थे। स्पीड अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर बस नरसिंहग़ढ के समीप सड़क से उतरते हुए नीचे जा गिरी। बस पलटने के साथ ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण व राहगीर मदद को आगे आए और घायलों को बस से बाहर निकाला।

    यह भी पढ़ें- इटारसी स्टेशन के आउटर पर रुकी पातालकोट एक्सप्रेस में घुसे चोर, यात्रियों के मोबाइल-लेडीज पर्स समेत डेढ़ लाख का माल ले उड़े

    तहसीलदार, थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे

    इधर हादसे की जानकारी मिलने पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी गूंजा सोलंकी थाना कुरावर सहित डायल 112 एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया। जबकि कुछ यात्री पहले ही बाहर आ गए थे। सभी घायल 26 लोगों को सिविल अस्पताल नरसिंहगढ़ में भर्ती कराया गया। हालांकि कई लोगों को चोटें नहीं होने के कारण वह घटना स्थल से सीधे निकल गए। पुलिस द्वारा हादसों के कारणों की पड़ताल की जा रही है।