Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सागर में पत्नी के आशिक ने की पति की हत्या, सेप्टिक टैंक में दबाया शव, छह माह बाद मिला कंकाल

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 02:39 AM (IST)

    सागर जिले के देवरी में छह महीने पहले गायब हुए 22 वर्षीय युवक प्रिंस का कंकाल सेप्टिक टैंक से मिला। जांच में सामने आया कि पत्नी के प्रेमी शोएब ने पत्थर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सागर में मर्डर (प्रतीकात्मक चित्र)

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। सागर जिले के देवरी नगर में छह महीने से गायब एक 22 वर्षीय युवक का कंकाल बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि युवक की पत्नी के प्रेमी ने पत्थरों से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद पत्नी ने पुलिस थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस जांच शुरू करती, इससे पहले वह अपने प्रेमी के साथ रहने गुजरात चली गई। डेढ़ महीने पहले हत्यारा प्रेमी उसे गुजरात में छोड़कर वापस अपने घर भाग आया।

    यह है घटनाक्रम

    पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय प्रिंस पिता राजेश वाल्मीकि मूल रूप से सागर का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी तुलसी बाई के साथ देवरी में रह रहा था। पिछले साल 20 अगस्त को प्रिंस अचानक गायब हो गया। उसकी पत्नी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि मृतक की पत्नी देवरी के गांधी वार्ड निवासी शोएब पिता नवाब खान के संपर्क में है। प्रिंस के गायब होने के बाद से ही शोएब भी गायब है। मृतक की पत्नी से पूछताछ के लिए पुलिस पहुंची तो पता चला कि वह भी गायब है।

    यह भी पढ़ें- भभूत समझकर खा ली चूहामार दवा, भोपाल में 12वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत

    ऐसे खुला राज

    कुछ दिन पहले शोएब देवरी आया था। पिछले दिनों करेली में हुई एक मार्ग दुर्घटना में वह घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल से ही उसे हिरासत में लिया। पूछताछ शुरू हुई तो कहानी खुल गई। सोमवार को आरोपित शोएब को लेकर पुलिस सनशाइन स्कूल पहुंची। वहां एक पुराने सेप्टिक टैंक में कंकाल बरामद हुआ। जिसमें से एफएसएल टीम ने खोपड़ी का हिस्सा, पसली और हाथ की हड्डी के टुकड़े सुरक्षित कर डीएनए जांच के लिए भेजे हैं।

    शव गलाने डाला था नमक, कचरे से ढका

    आरोपित ने बताया कि शव को जल्द नष्ट करने के लिए उसके ऊपर नमक और कचरा डाल दिया था। पुलिस अब मृतक की पत्नी की तलाश कर रही है, जिसकी मोबाइल लोकेशन सूरत के आसपास दिख रही है। आरोपित ने बताया कि वह उसके साथ ही रह रही थी। डेढ़ महीने पहले उसके साथ विवाद के बाद वह उसे छोड़कर देवरी लौट आया था।