विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उज्जैन में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला, SI की वर्दी फाड़ी; चार जवान घायल

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:15 PM (IST)

उज्जैन के नागझिरी गांव में पड़ोसी से मारपीट की शिकायत की जांच करने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला ...और पढ़ें

जांच के लिए गई पुलिस टीम पर हमला।

जांच के लिए गई पुलिस टीम पर हमला।

HighLights

  1. पुलिस टीम पर नागझिरी गांव में लाठी-पत्थरों से हमला।

  2. एसआई धारासिंह चावड़ा सहित पांच पुलिसकर्मी हुए घायल।

  3. आरोपी फरार, पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया।

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। पड़ोसी से मारपीट की शिकायत पर पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तब लोगों ने पत्थर और लाठी से उस टीम पर हमला कर दिया। मामला नागझिरी गांव का है।

पुलिस की टीम आरोपी के मकान पर जांच के लिए गई, लेकिन पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। परिवार से सदस्यों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। इस हमले में एसआई धारासिंह चावड़ा और चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

जांच में शामिल नहीं होने पर गांव पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार कंचनबाई पिता भावसिंह बंजारा ने आठ दिन पहले पड़ोसी सरदार सिंह के खिलाफ उन्हेल थाने में मारपीट और अपशब्द की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने सरदार पिता गब्बर बंजारा को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया था, लेकिन वह आठ दिन तक थाने नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने गांव में जाने के लिए टीम तैयार की। बुधवार करीब 12.15 बजे एसआई धारासिंह चावड़ा टीम के साथ ग्राम नागझिरी पहुंचे। इस टीम में आरक्षक अखिलेश यादव, पंकज खरते, विक्रम राघव और महिला आरक्षक नेहा भालसे भी शामिल थे।

थाने चलने की बात पर बढ़ा विवाद

पुलिसकर्मी आरोपित की तलाश में उसके खेत पर बने मकान पर जब पहुंची तो वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। महिलाओं और बच्चों ने पुलिस से आरोपी के घर पर नहीं होने की बात कही। सरदार सिंह की पत्नी सुगनाबाई ने उसके बाहर होने बात कही जबकि उसी वक्त पुलिस को वो दरवाजे के पीछे खड़ा दिखा। इस पर एसआई चावड़ा ने आरोपित से जांच के लिए थाने चलने को कहा। इस पर विवाद बढ़ता गया।

एसआई सहित पूरी टीम को लगी चोट

पुलिस ने बताया कि विवाद बढ़ने पर सरदार सिंह, सुगनाबाई, पूजा पति बबलू, अवंताबाई उर्फ संगीता, बापू, माखन पिता मुकेश और राजेश पिता गोरेलाल ने कथित तौर पर एकजुट होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लाठी-पत्थरों से हुए हमले से पुलिस टीम के कुछ सदस्यों को चोट लगी है। इस घटना में एसआई चावड़ा के हाथ और गाल पर चोट आई है। इधर मौके का फायदा उठाते हुए आरोपित फरार हो गया।

आरोपियों की तलाश, दो महिलाओं से पूछताछ

इधर, उन्हेल पुलिस ने इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इसमें पुलिस कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी सहित अन्य मामले की जांच करेगी। इस पूरे प्रकरण में सात नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। पूछताछ के लिए दो महिलाओं को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिली है।

थाना प्रभारी संतोष चौहान ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने पुलिसकर्मी पर हमला किया है। इसकी जांच जारी है। फरार आरोपितों की तलाश में टीम लगी है। घटना के बाद गांव में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया है।

यह भी पढ़ें: केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, कई ट्रेनें रद