Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Air India : रूस में आपात लैंडिंग के बाद एयर इंडिया का विमान AI 173 सैन फ्रांसिस्को में हुआ लैंड

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI 173 जिसके इंजन में खराबी आने के बाद उसे रूस के मगदान शहर में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी। बता दें कि अब ये फ्लाइट सुरक्षित सभी यात्रियों को लेकर सैन फ्रांसिस्को में लैंड कर गई है।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Thu, 08 Jun 2023 12:56 PM (IST)
Hero Image
रूस में आपात लैंडिंग के बाद एयर इंडिया का विमान AI173 सैन फ्रांसिस्को के लिए हुए रवाना

मुंबई, एजेंसी। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI 173 जिसके इंजन में खराबी आने के बाद उसे रूस के सुदूर मगदान शहर में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी। बता दें कि गुरुवार को सभी 232 यात्रियों के साथ ये फ्लाइट अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई थी जिसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी थी। 

वहीं अब एयर इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि फ्लाइट AI173D 08 जून 2023 (स्थानीय समय) को 0007 बजे सैन फ्रांसिस्को (SFO) में सुरक्षित रूप से उतरी। हमारे सभी यात्रियों को निकासी औपचारिकताओं के साथ अधिकतम ऑन-ग्राउंड सहायता प्रदान की जा रही है और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

एयर इंडिया ने सरकारी एजेंसियों, नियामक प्राधिकरणों, हमारे कर्मचारियों और साझेदारों को हमारे यात्रियों को जल्द से जल्द एसएफओ तक लाने के हमारे प्रयास का समर्थन करने और मगदान, रूस में प्रतीक्षा करने के दौरान उनकी देखभाल करने के लिए धन्यवाद दिया है।

— ANI (@ANI) June 8, 2023

यात्रियों को लेकर सुरक्षित उतरा जहाज

एयर इंडिया ने अपने एक बयान में कहा कि दिल्ली से उड़ान AI 173 को मंगलवार को इंजन में खराबी के कारण रूस के मगदान के लिए डायवर्ट किया गया था। वहीं, अब बोइंग 777-200 LR विमान, 216 यात्रियों और 16 चालक दल को लेकर सुरक्षित उतर गया है।

गुरुवार को एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मगादान, रूस (GDX) से उड़ान AI173D अब सभी यात्रियों और चालक दल को लेकर सैन फ्रांसिस्को (SFO) के लिए निकल गई है।

ड्यूटी पर तैनात हैं कर्मचारी

उन्होंने कहा कि उड़ान ने 8 जून (स्थानीय समय) को 10:27 बजे GDX से प्रस्थान किया और 8 जून (स्थानीय समय) को 0015 बजे SFO पहुंचने की उम्मीद है।

आगमन पर सभी यात्रियों के लिए निकासी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए एयर इंडिया ने SFO में अतिरिक्त ऑन-ग्राउंड स्टाफ को इकट्ठा किया है।

SFO की टीम यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है, जिसमें चिकित्सा देखभाल, जमीनी परिवहन (ground transportation) और अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें