विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र के भंडारा में ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

Published: Fri, 11 Sep 2026 09:07 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2026 09:08 AM (IST)

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

भंडारा में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत (AI जेनरेटेड फोटो)

भंडारा में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत (AI जेनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. भंडारा में शुक्रवार तड़के हुआ भीषण सड़क हादसा।

  2. ट्रक और बोलेरो SUV के बीच जोरदार टक्कर।

  3. तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज शुक्रवार तड़के भयानक सड़क हादसा हुआ। ट्रक और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) बोलेरो के बीच जोरदार टक्कार हुई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा आज शुक्रवार, 11 सितंबर की सुबह 4 बजे लखनी तालुका में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच हुआ।

भंडारा हादसे में आठ लोगों की मौत

मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'एक बोलेरो गाड़ी आइशर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार आठ लोगों- पांच वयस्क और तीन बच्चों की मौत हो गई।'

पुलिस ने बताया कि बोलेरो में सवार लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नेशनल हाईवे 53 के जरिए नागपुर आ रहे थे। सुबह 4 बजे करीब लखनी तालुका में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच गाड़ी की टक्कर ट्रक से हो गई।

पुलिस ने बोलेरो में सवार आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- ‘परिवार को करना चाहता था चाहता था इम्प्रेस’, फर्जी PMO कार्ड मामले में गिरफ्तार युवक का खुलासा