विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेड को काम पर आने से मना किया, पड़ोसियों के कम करती थी बात... पुणे के फ्लैट में मृत मिली महिला के साथ क्या हुआ था?

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:14 PM (IST)

पुणे के एक अपार्टमेंट में ब्रिटेन से लौटी 34 वर्षीय मुग्धा देशमुख संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। परिवार को ...और पढ़ें

पुणे मुग्धा देशमुख मौत मामला।

पुणे मुग्धा देशमुख मौत मामला।

HighLights

  1. ब्रिटेन से चुपके से लौटी मुग्धा देशमुख की मौत।

  2. पुणे के अपार्टमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव।

  3. पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच, विसरा सुरक्षित।

डिजिटल डेस्क, पुणे। ब्रिटेन से चुपके से भारत लौटी 34 वर्षीय मुग्धा देशमुख की पुणे के एक अपार्टमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने हर किसी को सन्न कर दिया है, क्योंकि मुग्धा ने अपने परिवार को बताए बिना विदेश से वापसी की थी और वह अपने फ्लैट में बिल्कुल अकेली रह रही थीं।

पूरे मामले को ऐसे समझिए कि छत्रपती संभाजीनगर की रहने वाली मुग्धा देशमुख पिछले कुछ समय से ब्रिटेन में थीं। परिवार से उनकी बातचीत फोन और मैसेज के जरिए होती रहती थी, लेकिन 24 अक्टूबर के बाद उनका फोन अचानक बंद हो गया और परिवार का उनसे संपर्क टूट गया।

अगस्त के आखिर में ही आ चुकी थी भारत

मिली जानकारी के अनुसार, जब घरवाले परेशान हुए, तो उन्होंने लंदन में रहने वाली उनकी एक दोस्त से संपर्क किया। दोस्त ने बताया कि उसकी मुग्धा से आखिरी बार 22 अक्टूबर को चैट पर बात हुई थी। इसके बाद जब लंदन पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की गई, तो पता चला कि मुग्धा अगस्त के आखिर में ही यूके छोड़कर भारत आ चुकी थीं।

बैंक स्टेटमेंट से खुला राज

उधर, बेटी के अचानक गायब होने से घबराए पिता अविनाश देशमुख ने जब मुग्धा के बैंक खातों की जांच की, तो 8 से 25 अक्टूबर के बीच कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नजर आए। इनमें से एक ट्रांजेक्शन छत्रपती संभाजीनगर के उस्मानपुरा इलाके से होने का संदेह था, जिससे परिवार को शक हुआ कि वह भारत में ही कहीं है।

परिवार ने तुरंत पुलिस से गुहार लगाई। साइबर और क्राइम ब्रांच की मदद से पुलिस ने उनका लोकेशन पिंपरी चिंचवाड़ के गहुंजे इलाके में स्थित 'लोधा बेलमंडो' रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में ट्रेस किया।

चाबीवाले की मदद से खुला दरवाजा

इसके बाद जब शिरगाव पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़ने वाले की मदद से फ्लैट का दरवाजा खोला गया, तो अंदर मुग्धा का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, शव पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए उनका विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

पड़ोसियों से नहीं रखती थीं मेल-जोल

बता दें कि जांच में यह भी सामने आया कि मुग्धा ने इस अपार्टमेंट को अप्रैल में ही किराए पर ले लिया था, लेकिन वह यूके से लौटने के बाद अगस्त में यहां रहने आई थीं। वह अपने पड़ोसियों से बहुत कम घुलती-मिलती थीं।

इतना ही नहीं, अपनी मौत से कुछ समय पहले उन्होंने अपनी काम वाली बाई से कह दिया था कि वह अब फ्लैट छोड़कर जा रही हैं, इसलिए कल से काम पर आने की जरूरत नहीं है। ऐसे में फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर इतने महीनों तक यह बात क्यों छिपाई गई और उनकी मौत के पीछे की असल वजह क्या है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।