Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक लड़की, 9 शादी... महाराष्ट्र में 'फर्जी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश; विवाह के नाम पर करते थे ठगी

    Updated: Wed, 06 May 2026 03:56 PM (IST)

    महाराष्ट्र के बीड़ जिले में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह गिरोह ग्रामीण युवकों को निशाना बनाकर फर्जी शादियां कराता ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    एक दुल्हन नौ दूल्हे शादी के नाम पर ठगी करने वाला गैंग बेनकाब (AI द्वारा जनरेटेड फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बीड़ जिले में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। यह गैंग ग्रामीण इलाकों के युवकों को निशाना बनाकर फर्जी शादी कराता था और उनसे लाखों रुपये ऐंठ लेता था। ताजा मामला गेवराई तहसील के उमापुर गांव से सामने आया है।

    यहां एक युवती ने पहले आठ बार शादी करने के बाद नौवीं बार उमापुर के एक युवक से शादी की और उसे भी ठग लिया। शादी तय कराने के लिए एजेंटों ने युवक से पहले ही लाखों रुपये ले लिए थे। शादी के कुछ समय बाद ही दुल्हन और उसके साथ जुड़े लोग गायब हो गए, जिसके बाद युवक को धोखाधड़ी का पता चला।

    जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

    जांच के दौरान पता चला कि जिस युवती से युवक की शादी हुई, वह पहले आठ अलग-अलग लोगों से शादी कर चुकी थी। हर बार यही तरीका अपनाया जाता था। यह गिरोह शादी के कुछ दिनों बाद पैसे और जेवर लेकर फरार हो जाता था। इस तरह कई युवकों को अपना शिकार बनाया गया।

    पुलिस में शिकायत दर्ज

    पीड़ित युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है और न्याय की मांग की है। उसने बताया कि उसे धोखे में रखकर यह शादी कराई गई थी। इस मामले में चकलांबा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और जांच आगे बढ़ा रही है।

    खबरें और भी

    कांग्रेस ने किया तमिलनाडु में TVK को समर्थन का एलान, DMK बोली- पीठ में छुरा घोंपा