रेप के आरोपी ज्योतिषी संग फोटो के विवाद के बाद बढ़ा दबाव, महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
रूपाली चाकणकर ने महाराष्ट्र महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर दुष्कर्म के आरोपी बाबा अशोक खरात से संबंधों को लेकर विपक्षी दलों का ...और पढ़ें
-1774030824796_m.webp)
रेप आरोपी ज्योतिषी से संबंध विवाद महाराष्ट्र महिला आयोग प्रमुख ने दिया इस्तीफा (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुष्कर्म के आरोपित बाबा अशोक खरात से संबंधों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहीं महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।
राकांपा की महिला विंग की प्रमुख रूपाली चाकणकर ने उप मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार को अपना इस्तीफा सौंपा। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।
फडणवीस ने मांगा इस्तीफा
मुख्यमंत्री ने उनसे इस्तीफा देने को कहा। फडणवीस को लिखे पत्र में रूपाली चाकणकर ने कहा कि वह तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रही हैं। उनकी नियुक्ति 15 अक्टूबर, 2024 को हुई थी। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि निजी कारणों से वह पद से इस्तीफा दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य नेतृत्व और सहकर्मियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।
विपक्षी दल रूपाली चाकणकर को स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात से कथित संबंध को लेकर निशाना बना रहे थे। खरात को नासिक पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया था। रूपाली चाकणकर खरात के नेतृत्व वाले एक मंदिर ट्रस्ट की सदस्य भी थीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।