विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छात्रा को इस्लामी प्रथाओं का पालन करने के लिए किया प्रोत्साहित, नागपुर सिम्बायोसिस के प्रोफेसर पर लगा आरोप

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:53 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2026 02:10 AM (IST)

नागपुर सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ने एक प्रोफेसर को अनिवार्य छुट्टी पर भेजा है, जिन पर पूर्व छात्रा को अनुचित संदेश भेजने ...और पढ़ें

सिम्बायोसिस के प्रोफेसर पर लगा गंभीर आरोप। (फाइल फोटो)

सिम्बायोसिस के प्रोफेसर पर लगा गंभीर आरोप। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ने अपने नागपुर कैंपस के एक प्रोफेसर को अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया है। संस्थान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उन पर एक पूर्व छात्रा को 'अनुचित' संदेश भेजने और उसे इस्लामी प्रथाओं का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप है।

कुछ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा इस मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन किए जाने के बाद सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसने इन आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति की जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रोफेसर ने सौंपा अपना इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार, प्रोफेसर ने अपना इस्तीफा पहले ही सौंप दिया है। अधिकारियों ने बताया कि नागपुर शहर की पुलिस के अनुरोध के बावजूद उस छात्रा (जिसने छह महीने पहले संस्थान छोड़ दिया था) और उसके पिता ने न तो कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और न ही उन संदेशों का कोई सुबूत दिया है।

आरोपों में छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजना और उसे इस्लामी प्रथाओं का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना शामिल है। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोई शिकायत या सुबूत न होने के कारण इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विश्व हिंदू परिषद ने विरोध-प्रदर्शन किया। इन संगठनों के सदस्यों ने प्रोफेसर को हटाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: 'पुलिस की सख्ती पर रोक से पहले प्रदर्शनकारियों का बैकग्राउंड भी देखें', प्रदर्शनों पर बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी