विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र सरकार ने MPSC में सुधार के लिए बनाई समिति, तुकाराम मुंडे सचिव नियुक्त

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2026 07:36 AM (IST)

महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) में सुधारों के लिए एक समिति का गठन किया है, जिसमें एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंडे को सचिव नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने एमएससी के लिए बनाई समिति। (फाइल फोटो।)

महाराष्ट्र सरकार ने एमएससी के लिए बनाई समिति। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. महाराष्ट्र सरकार ने MPSC सुधारों के लिए समिति बनाई।

  2. तुकाराम मुंडे को समिति का सचिव नियुक्त किया गया।

  3. पुणे में MPSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन जारी।

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) में बड़े बदलाव करने के लिए एक समिति बनाई। पुणे में उम्मीदवारों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंडे को इस समिति का सचिव नियुक्त किया गया।

राज्य के मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने बताया कि उन्होंने एसएम जोशी ब्रिज पर प्रर्शनकारियों से मुलाकात की। यहीं पर एमपीएससी में सुधार समेत कई मांगों को लेकर पिछले दस दिनों से विरोध-प्रदर्शन चल रहा है।

समिति में और कौन-कौन?

मुंडे के अलावा समिति में पूर्व जज दिलीप भोसले के साथ ही आइपीएस अधिकारी लक्ष्मी गौतम, पूर्व आइएएस अधिकारी गणेश पाटिल और रिटायर्ड जज पीडी नाइक भी शामिल होंगे।

प्रदर्शनकारियों से अपील

भोसले ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उनकी अन्य मांगों पर भी ध्यान दिया जाएगा। इन मांगों में आंदोलन के कुछ लोगों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेना, तीन साल में 70 हजार पदों पर भर्ती, जनवरी में होने वाली ग्रुप सी परीक्षा में सीटों की संख्या बढ़ाना शामिल है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में एफडीए का बड़ा एक्शन, मुंबई में 21 आउटलेट्स पर गिरी गाज; लाइसेंस सस्पेंड