पुणे कोर्ट के बाहर गोलीबारी, पेशी के लिए आए हत्या के आरोपी पर हमला; धारदार हथियार से काटा हाथ
पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी मंदार किवले पर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसके बाद वो बूरी तरह से घायल हो गया।

पुणे कोर्ट में पेशी के लिए आये मर्डर के आरोपी पर हमला। (फोटो-जागरण ग्राफिक्स)
HighLights
पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी की हत्या।
हमलावरों ने धारदार हथियार और गोली का इस्तेमाल किया।
पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।
डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अदालत में कानूनी कार्यवाही के लिए पहुंचे हत्या के आरोपी पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
फुटपाथ पर गिराकर किया हमला
इस खौफनाक घटना का एक वीडियो में मंदार मारुति किवले नाम के यह व्यक्ति फुटपाथ पर पड़ा दिखाई दे रहा है, जिस पर दो लोग लगातार धारदार हथियार से वार कर रहे हैं। इसके बाद हमलावर दो स्कूटरों पर सवार होकर वहां से भाग गए।
पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
पुलिस ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि मृतक मंदार मारुति किवले खुद हत्या के एक मामले में आरोपी था। पिछले साल 20 अप्रैल, 2025 को पुणे के संतोषनगर कटराज इलाके में जमीन और पैसों के विवाद को लेकर शुभम सुभाष चव्हाण नाम के युवक की हत्या हुई थी।
इसी हत्याकांड के मामले में किवले जेल में बंद था। वह चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था और आज जब वह कानूनी कार्यवाही के लिए अदालत पहुंचा, तो उस पर हमला कर दिया गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी और वायरल वीडियो के आधार पर फरार हमलावरों की तलाश में जुट गई है।